‘ब्लैकमेल’ की रिलीज टली, मेकर्स बोले- हमें खेद है

मुंबई । निर्देशक मु मुरान की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैकमेल’ की रिलीज डेट टल गई हैं। फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

गुरुवार को, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, ‘जेडीएस फिल्म फैक्ट्री,’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि ब्लैकमेल की रिलीज डेट को कुछ कारणों से आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हमारी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ की रिलीज डेट कुछ कारणों से टाली जा रही है। इससे हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। जल्द ही नई रिलीज डेट बताएंगे। टीम ब्लैक।”

फिल्म में अभिनेता जी.वी. प्रकाश अभिनेत्री तेजू अश्विनी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में श्रीकांत, बिंदु माधवी, लिंगा, तिलक रमेश और मुथु कुमार जैसे स्टार्स शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले जीवी प्रकाश कुमार और तेजू अश्विनी की जोड़ी ‘पटक पटक’ में नजर आ चुकी है। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था।

इस फिल्म का निर्माण ए. देवकानी ने किया है और जेडीएस फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले प्रस्तुत हो रही है। फिल्म का संगीत सैम सी.एस. ने बनाया है और एडिटिंग लोकेश सेन ने की है।

निर्देशक मु. मारन का है, जो थ्रिलर ‘इरावुक्कु अयिराम कंगल’ के लिए जाने जाते हैं, फिल्म में अरुल निधि और महिमा नांबियार मुख्य भूमिका में थे।

ब्लैकमेल‘ का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें जी.वी. प्रकाश एक मोटर बाइक के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं, बाइक की नंबर प्लेट पर ‘मनी’ लिखा है। पोस्टर में जी. वी. प्रकाश के चेहरे के हावभाव ऐसे हैं, जैसे वो कंफ्यूज और चिंतित हैं। उनके चेहरे के भाव देखकर लग रहा है कि वो किसी मुश्किल में हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होने वाला है।

वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी गोकुल बेनॉय ने संभाली है। सभी किरदारों के लिए तिलक प्रिया शनमुखम और विनोद सुंदर ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया है। इसके अलावा, फिल्म में एक्शन सीन राजशेखर ने डायरेक्ट किए हैं, वहीं, मेकअप शशिकुमार परमशिवम ने किया है।

आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

ईरान और भारत जैसे देशों पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश कर रहा अमेरिका: तेहरान

Read Next

बिग बॉस 19 : 24 अगस्त से ‘घरवालों की सरकार’ पूरी तरह तैयार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com