बिहार के सभी प्रमंडलों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेताओं के साथ रैली करेंगे

पटना । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के नेताओं के साथ नौ प्रमंडलों में रैली और यात्रा करेंगे। महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

तेजस्वी ने कहा कि अपराधी ही सरकार चला रहे हैं। पिछले दस दिनों में बिहार में सौ के करीब हत्याएं हुई हैं। कैग रिपोर्ट में भ्रष्टाचार सामने आया है। इस मुद्दे को लेकर हम लोग जनता के बीच जाएंगे। इसे लेकर बैठक में चर्चा हुई है। रक्षा बंधन के बाद हम महागठबंधन के सभी बड़े नेता, जो राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, जनता के बीच जाएंगे। मैं खुद भी जनता के बीच जाऊंगा। आने वाला महीना अगस्त है और हम लोग अगस्त क्रांति करेंगे।

उन्होंने कहा कि यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। गठबंधन के नेता बूथ स्तर तक जाएंगे और जनता के बीच मौजूदा एनडीए सरकार की नाकामी को बताएंगे। महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। गठबंधन के नेता इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने महागठबंधन की बैठक के बाद कहा कि हम लोगों ने फैसला लिया है कि राहुल गांधी बिहार में सभी महागठबंधन के नेताओं के साथ नौ प्रमंडलों में रैली और यात्रा करेंगे। हम लोग सरकार को हर मुद्दे पर घेरेंगे, खासकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मामले पर लोग जनता के बीच जाएंगे। भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भी हम जनता के बीच जाएंगे और इस सरकार के बारे में जनता को बताएंगे। सभी प्रमंडलों में यह रैली और यात्रा रक्षाबंधन के बाद होगी।

दूसरी तरफ, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार सभी बातों का जवाब देगी। जिस 70 हजार करोड़ रुपए के मामले की बात नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं, यह उन्हीं के कार्यकाल का है। महालेखाकार (एजी) के सामने एक-एक पाई का हिसाब दिया जाएगा।

आशा दीदी का मानदेय 1,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपए किया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

सम्राट चौधरी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, “मैं लगातार देख रहा हूं, महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैंमैं इसका विरोध कर रहा हूं और चेतावनी दे रहा हूं कि जिस मुख्यमंत्री ने इतना विकास किया है, उनके बारे में इतना बोलने का अधिकार नहीं हैलालू यादव एक पंजीकृत अपराधी हैं, इसमें नया कुछ नहीं हैलगातार उन पर केस चल रहा है और लगातार न्यायालय द्वारा उन पर कार्रवाई की जा रही है

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आधारभूत संरचनाओं और विकास का काम हुआ और आगे भी काम होंगे। नीतीश कुमार ने 2025-2030 का भी लक्ष्य तय कर लिया है कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। इस साल होने वाला चुनाव नीतीश कुमार के विकास बनाम लालू यादव के विनाश पर होगा। आज राहुल गांधी एससी, एसटी की बातें करते हैं, लेकिन सच है कि अगर कांग्रेस की सरकार ने आरक्षण दी होती तो आज बड़े-बड़े, सचिव जैसे पदों पर ओबीसी, दलित, महादलित समाज के लोग होते।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

राज्यसभा में प्रधानमंत्री से चर्चा का जवाब मांग रहे विपक्ष का सदन से वॉकआउट

Read Next

दक्षिण कोरिया: मुश्किल में पूर्व राष्ट्रपति यून, शुक्रवार को जारी होगा ‘डिटेंशन वारंट’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com