सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की ‘परदेसिया’ गाने की तारीफ, बोले- यह मेरे पसंदीदा गानों में से एक

मुंबई । फिल्म ‘परम सुंदरी’ के मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का पहला गाना ‘परदेसिया’ रिलीज कर दिया है, जिसको लेकर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि यह मेरे पसंदीदा गानों में से एक है।

अभिनेता ने कहा, “यह सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि एक एहसास है जो गाना खत्म होने के बाद भी आपके दिल में बना रहता है। संगीतकार सचिन-जिगर और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने एक बार फिर इस गाने के जरिए जादू बिखेरा है। जब मैंने ये गाना पहली बार सुना, तो मुझे तुरंत पसंद आ गया, और मुझे लगा कि इसमें कुछ खास है।”

उन्होंने आगे कहा, “सोनू की आवाज ने इस गाने को और भी खास कर दिया है। इसे जितनी भी बार सुनो, पुराना नहीं लगता है। उनकी आवाज पर लिप-सिंक करके रोमांटिक सीन शूट करना मेरे लिए एक खास अनुभव रहा। जाह्नवी के साथ शूट करना बहुत आसान और मजेदार था। अब यह मेरे पसंदीदा लव सॉन्ग्स में से एक बन गया है।”

‘परदेसिया’ फिल्म ‘परम सुंदरी’ का पहला गाना है, जिसे सोनू निगम और कृष्णकली साहा ने गाया है। साथ ही संगीत सचिन-जिगर ने दिया है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जो प्यार में होने वाली तड़प, मिलने से पहले की चुप्पी और दिलों के बीच न कही गई भावनाओं को बयां करता है। गाने को यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है।

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बताया कि वह इस गाने को लेकर काफी उत्सुक थी।

उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से ही रोमांटिक गाने बहुत पसंद रहे हैं, और परदेसिया उन सबसे अच्छे गानों में से एक है जिस पर मैंने काम किया है। वहीं, सोनू निगम की आवाज ने इसमें जो भावना डाली है, उसने इसे और भी खास और यादगार बना दिया है। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शकों को यह गाना बहुत पसंद आएगा।”

इस गाने को लेकर गायक सोनू निगम ने भी भावनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा, “लव सॉन्ग्स को अपनी आवाज देना मेरे लिए हमेशा से ही खुशी की बात होती है, और परदेसिया मेरे लिए बहुत खास है। जब इसका पहला लुक सामने आया तो लोगों ने इसे बहुत प्यार दिया, जिससे मैं गाने को लेकर और भी उत्साहित हो गया हूं। सिद्धार्थ और जाह्नवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी अच्छा कर दिया है। उनकी जोड़ी नई और जोश से भरी है। मुझे भरोसा है कि दर्शक उन्हें और इस गाने को जरूर पसंद करेंगे।”

यह फिल्म प्यार, संस्कृति और भावनाओं से भरी एक सुंदर कहानी है, जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी को देखना दर्शकों के लिए एक खास अनुभव होने वाला है। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने सैमसंग चेयरमैन से चिप डील पर की चर्चा

Read Next

‘परम सुंदरी’ का मोशन पोस्टर और पहला गाना रिलीज, जाने कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com