हमारी बहनों का सुहाग उजड़ा और आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट रहे हैं : इमरान मसूद

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में सोमवार को हुई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा को लेकर कहा कि एक तरह हमारी बहनों का सुहाग उजड़ा दूसरी तरफ हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे हैं।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का आयोजन होना है। इस पर लोकसभा में विपक्ष के सदस्यों ने सरकार से पूछा कि जब दोनों देशों के बीच व्यापार बंद है तो मैच आयोजित करने के लिए कैसे अनुमति दी जा सकती है?

मंगलवार को आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने भी इस विषय पर सवाल उठाए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य और परिणामों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर पीओके लेने का इरादा नहीं था, तो सेना को वहां क्यों भेजा गया? क्या हम वहां पर टहलने के लिए गए थे? मसूद ने सैनिकों की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया और सरकार की रणनीति को तमाशा करार दिया।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां से आदेश आया है। भारतीय सैनिकों को वापस बुला लिया गया। सरकार डिप्लोमेसी खेल रही है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन का मकसद जमीन लेना नहीं था।

मसूद ने तंज कसते हुए पूछा कि अगर जमीन लेने नहीं गए, तो सैनिकों को मौत के मुंह में क्यों झोंका गया? उन्होंने सरकार के दावों का हवाला देते हुए कहा कि अगर हमले दूर से किए गए, जैसा कि सरकारी रिपोर्ट्स में कहा गया, तो ऑपरेशन की वास्तविक उपलब्धि क्या थी। मसूद ने कहा कि विपक्ष केवल वही सवाल उठा रहा है, जो सरकार के बयानों पर खड़े होते हैं।

बता दें सोमवार को लोकसभा में हुई चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया। दूसरी ओर विपक्ष ने सरकार से कई सवाल पूछे। विपक्ष ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार मध्यस्थता की बात कर रहे हैं, उसकी सच्चाई क्या है। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में क्रिकेट मैच कैसे हो रहा है। राज्यसभा में भी मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

पाकिस्तान के घुटने टेकने के बाद भारत सीजफायर के लिए सहमत हुआ : संजय जायसवाल

Read Next

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिली गर्मी और प्रदूषण से राहत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com