कॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैच

पटना । कॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना जोनल ऑफिस ने बड़ा एक्शन लिया। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ने लगभग 2.83 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने सागर यादव और उनकी सहयोगी कंपनियों मेसर्स स्क्रैपिक्स कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स कैसानोवस रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े फर्जी कॉल सेंटर्स से संबंधित एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामले में 2.83 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया। कुर्क की गई संपत्तियों में जमीन के टुकड़े, फ्लैट और फिक्स डिपोजिट शामिल हैं। ये दोनों कंपनियां कोलकाता में स्थित हैं।

इस मामले की जांच की शुरुआत उस समय हुई, जब आयरलैंड की नागरिक मिस कार्मेल फॉक्स से साइबर ठगी की सूचना एनसीबी आयरलैंड ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के माध्यम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजी। इसके बाद ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर दर्ज करके जांच शुरू की, क्योंकि यह मामला पीएमएलए 2002 की धारा 2(1) (आरए) में परिभाषित ‘सीमा पार संलिप्तता’ के अपराध की श्रेणी में आता था, क्योंकि अपराध एक विदेशी देश में किया गया था और बाद में अपराध से प्राप्त आय (पीओसी) भारत में स्थानांतरित कर दी गई थी।

ईडी की जांच में पता चला कि व्यक्तियों का एक ग्रुप फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों के साथ साइबर धोखाधड़ी कर रहा था। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को वेस्टर्न यूनियन, मनीग्राम, रीवायर, रेमिटली और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भारत लाया गया और फिर इसका इस्तेमाल लेंडेन क्लब, लेंडबॉक्स, लिक्विलोन्स आदि जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया

ईडी ने सागर यादव समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने सागर यादव, उनकी संस्थाओं और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत एवं दो पूरक अभियोजन शिकायतें दर्ज की हैं।

आगे की जांच में पता चला कि मेसर्स स्क्रैपिक्स कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स कैसानोवस रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दो अचल संपत्तियां खरीदी गईं, जिनका विक्रय मूल्य पीओसी के माध्यम से चुकाया गया। इन अचल संपत्तियों की कीमत लगभग 2.67 करोड़ रुपए है और इन्हें अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। लगभग 15.75 लाख मूल्य की चल संपत्तियां फिक्स डिपोजिट के रूप में अटैच की गई।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

आप विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में गुजरात में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

Read Next

सीबीआई ने नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया, सहयोगी भी पकड़ा गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com