एनटीए ने जारी किया 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।

सीयूईटी-यूजी परीक्षा के जरिए छात्र देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, इस वर्ष कुल 13,54,699 छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कुल छात्रों में से 10,71,735 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनका परिणाम 4 जुलाई को घोषित किया गया है। वहीं बीते वर्ष 11,13,610 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक देशभर के 300 शहरों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं भारत के बाहर 15 शहर जैसे की दुबई, सिंगापुर, काठमांडू, कुवैत व वॉशिंगटन आदि शहरों में भी यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षाओं के कुल 37 विषय थे और ये परीक्षाएं 13 भाषाएं में आयोजित करवाई गई थीं। परीक्षा में कुल 23 डोमेन विषय और एक जनरल टेस्ट भी शामिल था। कुल प्रश्नपत्रों की संख्या 1059 थी। इनमें 322 यूनिक पेपर थे। जिन 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित की गई उनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु आदि हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक परीक्षा कुल 5,47,744 पुरुष, 5,23,988 महिलाएं व थर्ड जेंडर शामिल हुए। कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग विषयों में 100 परसेंटाइल पाने में सफलता हासिल की है। एक छात्र ने 5 में से 4 विषयों में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया। 17 छात्रों को 3 विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला है। 150 छात्रों को 2 विषयों में 100 पर्सेंटाइल व 2679 छात्रों को एक विषय में 100 पर्सेंटाइल का स्कोर मिला।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं का रिजल्ट फाइनल ‘आंसर की’ के आधार पर तैयार किया गया है। अब सभी स्कोर यूनिवर्सिटीज को भेजे जा रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि विद्यार्थी आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों से संपर्क बनाए रखें। अब छात्र अपने चुने हुए विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग प्रक्रिया और कट-ऑफ लिस्ट की प्रतीक्षा करें। विभिन्न विश्वविद्यालय अब जारी किए गए इन नतीजों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाएंगे। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को देश भर के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों व निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला मिल सकेगा।

–आईएएनएस

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

राजस्थान में मस्जिद के अंदर जलाए गए युवक की मौत, आरोपी फरार

जयपुर । अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एक मजदूर के तौर पर काम करने वाले युवक की, जिसे एक झगड़े के बाद मस्जिद के टॉयलेट में बंद करके...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

admin

Read Previous

घाना में दिखी भारत की संस्कृति की झलक, भारतीय पोशाक में नजर आए अफ्रीकी सांसद

Read Next

नेशनल वर्कहॉलिक्स डे : काम में डूबे लोगों को संतुलित जीवन की याद दिलाता है यह दिन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com