हाल के दिनों में हुई हत्यायों के पीछे शामिल लोगों का जल्द ही पदार्फाश किया जाएगा : जम्मू-कश्मीर डीजीपी

श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने गुरुवार को कहा कि हाल में हुई आम नागरिकों की हत्या के पीछे के लोगों का जल्द ही पदार्फाश किया जाएगा। श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा दो स्कूल शिक्षकों की हत्या के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, डीजीपी ने कहा, “नागरिकों की हत्या के पीछे के लोगों का जल्द ही पदार्फाश किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “कायरता के ये कृत्य कश्मीर घाटी में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने का एक प्रयास है।”

उन्होंने कहा, “आतंकवादी उन निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं जो समाज सेवा में लगे हैं और जिनका किसी से कोई लेना-देना नहीं है।”

उन्होंने कहा, “इस तरह की हत्याओं को डर का माहौल बनाने और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है ताकि कश्मीर में सांप्रदायिक भाईचारे को नुकसान पहुंचे।”

उन्होंने कहा कि हमें इस तरह की हत्याओं पर खेद है। हम उन मामलों पर काम कर रहे हैं जो पहले हुए थे।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर पुलिस को कई सुराग मिले हैं और बहुत जल्द हम इन लोगों का पदार्फाश करेंगे जो मानवता को निशाना बना रहे हैं, लोगों के बीच स्थानीय लोकाचार और भाईचारे को निशाना बना रहे हैं।

यह कश्मीरी मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश है। यह उन लोगों को निशाना बनाने की साजिश है जो रोजी-रोटी के लिए बाहर से आते हैं।

उन्होंने कहा, “यह शांति की दिशा में कदमों को रोकने का एक प्रयास है और मुझे उम्मीद है कि हमारे साथ कश्मीर के लोग इस साजिश का पदार्फाश करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या स्कूल के कर्मचारियों ने गुरुवार की हत्याओं के बारे में कुछ भी खुलासा किया क्योंकि ये स्कूल परिसर के अंदर किए गए थे, डीजीपी ने कहा, “कर्मचारी डर में हैं। उनके सहयोगियों को निशाना बनाया गया है। निश्चिंत रहें कि पुलिस इस पर काम कर रही है और बहुत जल्द हम हत्यारों को बेनकाब करेंगे।”

इससे पहले दिन में, ईदगाह इलाके के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आतंकवादियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने दो शिक्षकों पर करीब से गोलीबारी की।

यहां रिपोर्ट में कहा गया है कि मारे गए शिक्षकों में स्कूल की प्रिंसिपल सुपिन्दर कौर और कश्मीरी पंडित शिक्षक दीपक चंद भी शामिल हैं।

–आईएएनएस

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

editors

Read Previous

एलपीएल : कोलंबो स्टार्स ने गाले ग्लेडियेटर्स को 41 रनों से हराया

Read Next

आस्ट्रेलियाई पूर्व गेंदबाज फ्लेमिंग ने कहा, कैमरून ग्रीन को नई गेंद के साथ गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा लगेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com