महाराष्ट्र : नाना पटोले ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर ‘कुछ छिपाने’ का लगाया आरोप

नागपुर । चुनाव आयोग के नियम बदलने को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर “कुछ छिपाने” का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “केंद्र सरकार और चुनाव आयोग कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है। चुनाव प्रक्रिया सिर्फ प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र का एक आधार है और इस आधार को ही कमजोर करने का काम चुनाव आयोग और केंद्र सरकार कर रही है।”

उन्होंने कहा कि जब हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट ने हरियाणा चुनाव के संदर्भ में चुनाव आयोग को उम्मीदवारों को फुटेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे, तो चुनाव आयोग केंद्र की तरफ गई। केंद्र ने 48 घंटों में मूल दस्तावेजों को बदल दिया और चुनाव आयोग को कह दिया कि अब कुछ देने की जरूरत नहीं है। 45 दिन में सब कुछ नष्ट कर देना। उसी आधार पर 30 मई को सभी राज्य के चुनाव आयोग को सूचित किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया होने के बाद तुरंत सबको नष्ट किया जाए।

पटोले ने कहा, “ऐसे में केंद्र सरकार लोकतंत्र पर डाले जा रहे डाके को छिपाने का काम कर रही है। हमारी कोशिश रहेगी कि इस बात को जनता तक पहुंचाया जाए। लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार को सत्ता से बाहर निकालकर अच्छे लोगों की सरकार बनाने की कोशिश हम करेंगे।”

नई शिक्षा नीति के तहत तीसरी भाषा को लेकर हो रहे विवाद पर कांग्रेस नेता ने कहा, “मराठी भाषा के खिलाफ हो रहे अन्याय के बारे में महाराष्ट्र सरकार ने कई बार बात करने की कोशिश की है। एक समय कर्नाटक, महाराष्ट्र और केंद्र में भी बीजेपी की सरकार थी। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री थे। जब प्रधानमंत्री रूस और यूक्रेन का युद्ध फोन से रोक सकते हैं, ऐसे में यह मामला तो उनके लिए काफी छोटा था।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

लोगों को देखना चाहिए पाकिस्तान का दम किस तरह से निकला है : शहजाद पूनावाल

Read Next

बिहार : तीन लाख के इनामी नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने किया सरेंडर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com