लोगों को देखना चाहिए पाकिस्तान का दम किस तरह से निकला है : शहजाद पूनावाल

नई दिल्ली । भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि जिन लोगों को भारत के डीजीएमओ, विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री पर कम भरोसा है, उन लोगों को यह देखना चाहिए कि किस तरह से पाकिस्तान का दम निकला।

भाजपा नेता ये बातें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठा रहे हैं या प्रधानमंत्री की भूमिका को शक की नजर देख रहे हैं। ऐसे लोगों एक बार जरा पाकिस्तान का सूरते हाल भी देख लेना चाहिए कि मौजूदा समय में उनकी क्या स्थिति हो चुकी है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि भारतीय सेना ने हमारे यहां पर तबाही मचा दी है। हमारी हालत पस्त कर दी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई से बदहाल हो चुका पाकिस्तान मदद के लिए ना सिर्फ अमेरिका गया, बल्कि सऊदी अरब भी गया, लेकिन उसे वहां भी निराशा हाथ लगी। यहां एक बात गौर करने वाली है कि जिस तरह से उसने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई, उससे एक बात जाहिर है कि इस मामले में अमेरिका की कोई भी भूमिका नहीं थी। अगर होती, तो आज वो अमेरिका के पास नहीं जाता और अमेरिका उसे मना नहीं करता। दूसरी बात, पाकिस्तान ने खुद वैश्विक मंच पर गुहार लगाई थी कि कोई तो भारत को रोक ले। इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन किया। इसका मतलब साफ है कि हमने ना ही सीजफायर किया, ना ही सरेंडर और ना ही इस मामले में किसी तीसरे मुल्क की कोई भूमिका रही। इसके बावजूद भी कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे लिए इस पूरे मामले में तरह-तरह की अवधारणाओं को जन्म दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा करके कुछ एलओपी की भूमिका को भी बदलने की कोशिश कर रहे हैं। अब लोग इसे ‘लीडर ऑफ पाकिस्तान’ की भूमिका में तब्दील करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे हम लोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। जब पाकिस्तानी विदेश मंत्री खुद सामने आकर यह स्वीकार कर रहे हैं कि हिंदुस्तानी सेना ने हमारे यहां पर तबाई मचाई है।

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस आधुनिक समय की मुस्लिम लीग है। जिसे राष्ट्रहित से कोई सरोकार नहीं है। जिन्ना जैसा विभाजनकारी सोच लेकर चलता था, वैसे ही कांग्रेस लेकर चल रही है। कांग्रेस ने यहां तक कहा था कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है। कांग्रेस ने मुस्लिमों के लिए बजट आवंटित कर दिया। कांग्रेस ने सिविल कॉन्ट्रेक्ट में भी मुस्लिमों को आरक्षण दिया। ओबीसी और एससी, एसटी का आरक्षण काटकर मुस्लिमों को दिया गया।

वहीं, उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अपनी जवाबदेही स्वीकार करने से बच रही है। कभी यह सरकार भीड़ पर आरोप लगा रही है, तो कभी पुलिस तो कभी मैनेजेमेंट पर। कुल मिलाकर इससे यह साफ हो चुका है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। अगर होता, तो आज उसका रवैया ऐसा नहीं होता। कांग्रेस ने ऐसा करके एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि उसे हमेशा से ही राजनीति प्यारी है और आगे भी रहेगी।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस के मना करने पर भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस पूरी व्यवस्था को करने की इजाजत किसने और क्यों दी। सिद्धारमैया और शिवकुमार अपनी जवाबदेही से क्यों बच रहे हैं?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वो व्यक्ति पसंद नहीं है, जो परिवार से ज्यादा देश को तवज्जो दे।

उन्होंने कहा कि शशि थरूर ने जब राजनीति से ज्यादा देश को तवज्जो दी, तो उन्हें उदित राज से गाली पड़वा दी। उन्हें अपमानित किया गया। कांग्रेस ने ऐसा व्यवहार सिर्फ शशि थरूर के साथ ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के साथ किया, जिन्होंने राजनीति से ज्यादा देश नीति को तवज्जो दी।

इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान के अपमान का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में लालू यादव के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की तस्वीर को उनके पैरों तले रखने का वीडियो सामने आया, जो आरजेडी की मानसिकता को दर्शाता है।

पूनावाला ने दावा किया कि आरजेडी और कांग्रेस का इतिहास आंबेडकर और संविधान के प्रति असम्मान का रहा है। उन्होंने कहा, “लालू जी के एक कार्यक्रम में बाबा साहेब की तस्वीर को अपमानजनक तरीके से रखा गया। राहुल गांधी के एक पुराने कार्यक्रम में भी ऐसा ही हुआ था। कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को दो बार चुनाव में हराया और भारत रत्न से वंचित रखा।”

उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर सामंतवादी और जंगल राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल संविधान के बजाय परिवारवाद को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी और कांग्रेस धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण की वकालत करते हैं, जो संविधान के खिलाफ है।

पूनावाला ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले इस मामले में चुप क्यों हैं? एससी आयोग ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है और जांच शुरू कर दी है।

पूनावाला ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार को जंगल राज से सुशासन की ओर ले जाने में पीएम मोदी का योगदान अहम है। बिहार केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाला राज्य है। पीएम मोदी बार-बार बिहार आकर विकास का संदेश दे रहे हैं, लेकिन परिवारवादी और जंगल राज के समर्थकों को यह पसंद नहीं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

बाटला हाउस डिमोलिशन केस : डीडीए को हाईकोर्ट का नोटिस, कार्रवाई पर अंतरिम रोक

Read Next

महाराष्ट्र : नाना पटोले ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर ‘कुछ छिपाने’ का लगाया आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com