भारत रक्षा तकनीक में बहुत आगे निकल चुका है : अनिल भट्ट

मुंबई । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अनिल भट्ट ने कहा क‍ि भारत तकनीक में बहुत आगे निकल चुका है। ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ के तहत ब्रह्मोस मिसाइल को बनाया गया है। इस मिसाइल ने ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्‍तान में तबाही मचाई।

लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अनिल भट्ट ने कहा क‍ि यह उभरते भारत की ताकत है। ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंक के 9 ठिकानों को तहस-नहस कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि भारत पर काफी दबाव होने के बाद भी मिसाइल बनाने में हमने बहुत तरक्‍की की है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना ने बताया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्‍म नहीं किया गया है। यह कुछ समय के लिए रोका गया है।

सीजफायर के उल्‍लंघन पर उन्‍होंने कहा क‍ि पाकिस्‍तान का दोहरा चरित्र है, वह मानने वाला नहीं है। पड़ोसी देश पर विश्‍वास नहीं किया जा सकता है। उसमें झूठ बोलने और समझौतों को तोड़ने की आदत है। प्रधानमंत्री का यह फैसला स्‍वागत योग्‍य है कि पाकिस्‍तान से बात आतंकवाद और पीओके पर की जाएगी। पाकिस्‍तान में अभी भी आतंकी गढ़ बचे हुए हैं। भारत को शांत होकर बैठना नहीं चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष कभी-कभी भारत के खिलाफ काम करता है, बहुत ही अफसोस की बात है, विपक्ष की राजनीति इतनी गिर गई है। उन्‍होंने संसद के विशेष सत्र को बुलाने की मांग पर कहा कि यह शर्मनाक है। कोई मीटिंग नहीं होनी चाहिए। विपक्षी दल भारत की रक्षा के बारे में शक करते हैं। यह बहुत ही शर्मनाक बात है।

बता दें कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल और एमआरएसएएम (बराक-8) का इस्‍तेमाल किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्र के नाम संदेश में इनका नाम लिए बगैर कहा कि इस बार ‘मेड इन इंडिया’ की ताकत दुनिया ने देखी।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। यह 3,700 किमी प्रति घंटा की गति से लक्ष्य को टारगेट कर सकता है। इसकी रेंज तकरीबन 800 किमी तक है। यह अपने साथ 200 से 300 किग्रा तक वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। इसे जमीन, समुद्र और हवा से भी लॉन्च किया जा सकता है। यह रडार को भी चकमा देने में माहिर है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘निर्दोषों का खून बहाने का अंजाम सिर्फ महाविनाश है’, आदमपुर एयरबेस में बोले पीएम मोदी

Read Next

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भागलपुर सांसद लड़खड़ाकर गिरे, पैर में लगी चोट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com