सेना की बहादुरी और साहस को सैफ अली ने किया सलाम, सोनाली बेंद्रे बोलीं- ‘सशस्त्र बलों पर गर्व है’

मुंबई । पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारों का समर्थन मिल रहा है। कोई इसे ‘गर्व से भरने वाला क्षण’ तो कोई सेना के शौर्य को नमन कर रहा है। इस बीच अभिनेता सैफ अली खान ने सेना की बहादुरी को सलाम किया, तो वहीं, सोनाली बेंद्रे ने कहा कि ‘सशस्त्र बलों पर गर्व है’।

सैफ अली खान ने बताया कि वह देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी सरकार और पहलगाम में निर्दोष लोगों के कत्लेआम पर सेना की प्रतिक्रिया के साथ पूरी तरह से एकजुटता और समर्थन में खड़ा हूं। मेरी संवेदनाएं और दुआएं देश में हुए आतंकी हमले की हिंसा से टूट चुके परिवारों के साथ है।”

सैफ अली खान ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए आगे कहा, “मैं सशस्त्र बलों की बहादुरी और साहस को सलाम करता हूं और हमें सुरक्षित रखने के लिए उनका धन्यवाद देता हूं। हम सभी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। जय हिंद, जय जवान।”

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने सेना की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “हमारे सशस्त्र बलों की गरिमा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वे देशवासियों के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं और ऐसा केवल अपने कर्तव्य और धरती के प्रति प्रेम के कारण होता है।”

बेंद्रे ने आगे कहा, “हम उनके साहस और हमें सुरक्षित रखने के लिए सदैव आभारी हैं। वे हैं तो हम कल की चिंता किए बिना शांति से सो सकते हैं। उनका साहस हमें बहुत कुछ सिखाता है। उनका बलिदान हमें एकजुट करता है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।”

बता दें, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकाने खत्म हो गए।

–आईएएनएस

‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

मुंबई । अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक...

गुलजार से मिली सीख को याद करते हुए बोले सुभाष घई, ‘कविता मशीन नहीं, इंसान की आत्मा से जन्म लेती है’

नई दिल्ली । आज के समय में जहां तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं सच्ची कला और भावनाओं की अहमियत को लेकर चर्चा भी बढ़ रही...

छह करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘यूथ’ के दीवाने हुए ऋषभ शेट्टी, पूरी टीम की मेहनत को सराहा

मुंबई । बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की फिल्मों को व्यूरशिप और...

अल्लामा मोहम्मद इकबाल पुण्यतिथि: “सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” लिखने वाले इस शायर ने की थी विभाजन की मांग

मुंबई । 'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है...' आत्म-शक्ति को बुलंद करती यह पंक्तियां हर किसी...

परशुराम जयंती पर होम्बले फिल्म्स का बड़ा तोहफा, ‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर और टीजर जारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कहानियों और बड़े स्तर पर बनने वाली फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब ऐसी फिल्मों को पसंद कर...

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है।...

दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

मुंबई । अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने 2026 की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल हॉरर कॉमेडी के साथ की है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।...

हल्दी, फेरे और प्यार की रुमानियत, ईशा और अविनाश का इमोशनल गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज

मुंबई । 'बिग बॉस 18' की मशहूर दोस्ती ईशा और अविनाश ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। 'बिग बॉस' के बाद अक्सर इनके रिश्ते की खबरें भी आती रहीं,...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

admin

Read Previous

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘न्यूनतम’ 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ की पुष्टि की

Read Next

‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com