‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक तीन पोस्ट किए। उन्होंने अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नए पोप चुने जाने पर बधाई दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने महाराणा प्रताप और रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती को लेकर भी रिएक्शन दिए।

पीएम मोदी ने पहले पोस्ट में अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं भारत की जनता की ओर से परमपावन पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने के गहन महत्व के क्षण में आया है। भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ निरंतर संवाद और सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध है।”

पीएम मोदी ने दूसरे एक्स पोस्ट में लिखा, ”देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

उन्होंने तीसरे पोस्ट में लिखा, ”गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक आत्मा को आकार देने के लिए याद किया जाता है। उनके कार्यों ने मानवतावाद पर जोर दिया और साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को भी जगाया। शिक्षा और सीखने के प्रति उनके प्रयास, जो शांति निकेतन के उनके विकास में देखे जा सकते हैं, भी बहुत प्रेरणादायक हैं।”

इससे पहले 7 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में उन्होंने भारतीय सेना की प्रशंसा भी की। कैबिनेट बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी को कैबिनेट मंत्रियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए बधाई दी।

कैबिनेट से जुड़े सूत्र ने बताया था कि भारतीय सेना ने तैयारी के अनुसार बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया। केंद्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेना की सराहना करते हुए इसे गर्व का पल बताया था।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर लगाई लोन की गुहार, इस्लामाबाद ने कहा अकाउंट “हैक” हुआ

Read Next

‘शांत होकर एकजुट रहें, जीत हमारी है’…राजामौली समेत अन्य सितारों ने की देशवासियों से संयम रखने की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com