भारी पुलिस तैनाती के बीच लखीमपुर खीरी के आसपास जनजीवन ठप

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के आसपास भारी पुलिस तैनाती और बैरिकेडिंग से जनजीवन ठप हो गया है क्योंकि स्थानीय लोगों सहित अन्य लोगों को उस इलाके में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है जहां रविवार को हुई हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई थी। पलिया, पूरनपुर, भीरा, बिजुआ और खजुरिया सहित आसपास के गांवों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही हिंसा स्थल से कम से कम 60-70 किमी दूर वाहनों को रोका जा रहा है, जो दुधवा राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 40-45 किमी दूर है।

नेपाल सीमा के पास स्थित इलाके में टूर और ट्रैवल बसों की सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

एक जानकारी के अनुसार, पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे शांति से स्थिति को संभालें और किसानों के खिलाफ बल प्रयोग न करें।

भारी पुलिस तैनाती के अलावा, सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सुबह से ही इलाके में जमा हो गए, जिसके कारण क्षेत्र में यातायात अवरुद्ध हो गया।

लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए केवल पैदल यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है।

रविवार को, जिले में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर किसानों पर गोलियां चलाईं।

कुछ प्रदर्शनकारियों के वाहनों की चपेट में आने से आक्रोशित किसानों ने तीन जीपों में आग लगा दी। इनमें से एक वाहन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा का बताया जा रहा है।

रविवार की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है और भाजपा ने दावा किया कि मृतकों में एक ड्राइवर और तीन भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

इस घटना के बाद प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को लखीमपुर खीरी की ओर बढ़ने से रोक दिया गया।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा है कि वह अपने राज्य में हुई हिंसा से दुखी हैं, जिसमें चार किसानों सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया और शांति बनाए रखने की अपील की।

–आईएएनएस

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

अब गूगल मैप पर दिखेगी सड़कों की स्पीड लिमिट, हादसों में आएगी कमी

नोएडा । उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत की गई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने गूगल इंडिया और लेप्टिन सॉफ्टवेयर के सहयोग...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ आधुनिक युद्ध का उत्कृष्ट उदाहरण: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

नई दिल्ली । 'ऑपरेशन सिंदूर' आधुनिक युद्ध का एक प्रेरक उदाहरण है। इसमें प्रिसिशन स्ट्राइक कैपेबिलिटी, नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशन्स, डिजिटाइज्ड इंटेलिजेंस और मल्टी-डोमेन टैक्टिक्स को सीमित समयावधि में प्रभावी रूप से...

अनंतनाग: सीएम उमर अब्दुल्ला ने राहत कार्यों का लिया जायजा, तेजी से पुनर्वास के निर्देश

अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को अनंतनाग में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला...

editors

Read Previous

दिल्ली की सीमाओं से मोर्चे होंगे वापस, किसान आंदोलन ‘खत्म’ नहीं बल्कि होगा ‘स्थगित’

Read Next

दिव्यांग छात्रों के लिए एनसीईआरटी की ऑडियो और टॉकिंग बुक्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com