पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत, आने वाले समय में और कड़े फैसले होंगे : प्रदीप वर्मा

रांची । भाजपा नेता और लोकसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कठोर फैसलों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई शुरू कर दी है। ये फैसले दूरगामी प्रभाव डालने वाले हैं और पाकिस्तान को अब अपने रुख पर पुनर्विचार करना होगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई प्रारंभ की है। अब कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनके गंभीर परिणाम पाकिस्तान को भुगतने होंगे। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली पाकिस्तान की विचारधारा को अब पीछे हटना ही पड़ेगा, क्योंकि जब तक पाकिस्तान का समर्थन नहीं होगा, तब तक ये आतंकवादी ताकतें जीवित नहीं रह सकतीं।

उन्होंने कहा कि सरकार के इन कदमों की शुरुआत भर हुई है और आने वाले दिनों में इससे भी कठोर निर्णय देखने को मिल सकते हैं। अभी तो फैसले लिए हुए हैं। आप जल्द ही देखेंगे कि और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है, जो पाकिस्तान से बड़े व्यापार का एकमात्र प्रमुख मार्ग था।

प्रदीप वर्मा ने आगे कहा कि सिंधु जल समझौते को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। छह प्रमुख नदियों में से तीन पर अब तक पाकिस्तान का नियंत्रण था। लेकिन, भारत ने अब उन पर अपना अधिकार फिर से स्थापित कर लिया है। जल संसाधनों पर नियंत्रण अब हमारे हाथ में है और इसका असर पाकिस्तान पर व्यापक होगा।

क्या पाकिस्तान कमजोर होगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तो पहले से ही एक विफल राष्ट्र है। अब उसमें और क्या गिरावट होगी? उसे केवल अपनी आतंकवाद पोषित मानसिकता से पीछे हटना है। जब तक वह आतंकवादियों को साधन और समर्थन देता रहेगा, तब तक वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग ही रहेगा।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

सिंधु जल संधि सस्पेंड और एक्स अकाउंट भी ब्लॉक, घबराया पाकिस्तान, बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक

Read Next

भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com