अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का जयपुर सिटी पैलेस दौरा रद्द, सुरक्षा चिंताओं के चलते लिया गया फैसला

जयपुर । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ चार दिवसीय (21-24 अप्रैल) भारत दौरे पर हैं। उनके यात्रा कार्यक्रम में बुधवार को जयपुर के सिटी पैलेस जाना भी शामिल था, लेकिन इस दौरे को रद्द कर दिया गया।

सिटी पैलेस दौरा रद्द करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि आगरा से लौटने के तुरंत बाद ही सिटी पैलेस जाने का प्लान रद्द किया गया। उन्होंने बताया कि यह फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले से प्रभावित था।

इससे पहले बुधवार को वेंस और उनके परिवार ने आगरा में प्रतिष्ठित ताजमहल का दौरा किया और जयपुर लौटने से पहले वहां लगभग तीन घंटे बिताए। वे फिलहाल रामबाग पैलेस होटल में ठहरे हुए हैं और गुरुवार सुबह 6.30 बजे वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे।

उपराष्ट्रपति वेंस और उनका परिवार सोमवार रात जयपुर पहुंचे। 22 अप्रैल को, उन्होंने आमेर किले का दौरा किया और ऐतिहासिक स्थल में एक घंटे से अधिक समय बिताया।

सिटी पैलेस म्यूजियम के निदेशक वैभव चौहान ने पहले घोषणा की थी कि वेंस के दौरे के सिलसिले में 23 अप्रैल को सिटी पैलेस पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए मंगलवार को आयोजन स्थल का गहन निरीक्षण किया था।

चौहान ने मंगलवार को कहा, “जयपुर का सिटी पैलेस 23 अप्रैल, 2025 को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का स्वागत करने के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय संग्रहालय, सिटी पैलेस 23 अप्रैल 2025 को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।”

बुधवार को ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में ‘सभी तरह की मदद’ देने के लिए तैयार है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को आगरा के दौरे पर आए वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “उन्होंने जानमाल के नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस कठिन घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने समर्थन और एकजुटता के संदेशों के लिए उपराष्ट्रपति वेंस और राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।”

अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार ने सोमवार शाम को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के मशहूर पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलिया चला दीं। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

कश्मीर में ऐतिहासिक बंद, 35 वर्षों में पहली बार आतंक के खिलाफ एकजुटता

Read Next

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में अलर्ट, मुंबई से हरिद्वार तक चप्पे-चप्पे पर नजर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com