बॉलीवुड में बढ़ रहा लव ट्रायंगल फिल्मों का चलन, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ समेत ये मूवीज रही हिट

मुंबई । बॉलीवुड में एक्शन, ड्रामा, रोमांस, थ्रिलर और हॉरर फिल्मों की भरमार है, लेकिन लव ट्रायंगल की कहानी वाली फिल्में दर्शकों की हमेशा से पसंदीदा रही हैं। यही वजह है कि इसका चलन अब बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की कहानी भी कुछ ऐसे ही है। मेकर्स कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए दो प्यार करने वालों के बीच किसी तीसरे को ला देते हैं, जिसके चलते फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करती हैं। चलिए आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं-

मेरे हसबैंड की बीवी- सबसे पहले बात करते हैं फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की, यह इसी साल फरवरी में रिलीज हुई। कहानी में लव ट्रायंगल को जोड़ा गया। फिल्म में एक्टर अर्जुन कपूर, अपनी पहली पत्नी भूमि पेडनेकर से तलाक ले चुके हैं और रकुल प्रीत सिंह के प्यार में डूबे हुए हैं, लेकिन मजेदार ट्विस्ट तब सामने आता है, जब भूमि की पिछले कुछ सालों की याददाश्त चली जाती है। भूमि भूल जाती है कि उसका अर्जुन से तलाक हो चुका है। जिसके चलते अर्जुन दोनों एक्सेस के बीच फंसा हुआ महसूस करता है और इसका समाधान ढूंढता है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया।

बाजीराव मस्तानी- ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी तीन लोगों के बीच उलझी प्रेम कहानी को दिखाया गया। इसमें बाजीराव, मस्तानी और काशीबाई के किरदार में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा नजर आए। फिल्म में मराठा साम्राज्य के योद्धा बाजीराव की शादी काशीबाई से होती है, लेकिन उन्हें प्यार राजा छत्रसाल की राजकुमारी मस्तानी से हो जाता है। फिल्म में दोनों अपने प्यार को हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर- ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, इसमें डायरेक्टर करण जौहर ने लव ट्रायंगल का तड़का लगाया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने अभिमन्यु और रोहन का किरदार निभाया है। दोनों बेहद अच्छे दोस्त होते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती में दरार तब पड़ जाती है, जब अभिमन्यु को रोहन की गर्लफ्रेंड शनाया से प्यार हो जाता है। फिल्म में शनाया की भूमिका आलिया भट्ट ने निभाई हैं। फिल्म लव ट्रायंगल के चलते हिट रही।

कुछ कुछ होता है – करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ आज भी लोगों की पसंदीदा मूवी है। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रानी मुखर्जी और काजोल समेत कई कलाकार हैं। फिल्म में शाहरुख राहुल के किरदार में, रानी टीना के किरदार में और काजोल अंजलि के किरदार में नजर आईं। कहानी की शुरुआत में राहुल और अंजलि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं, लेकिन अंजलि राहुल से प्यार कर बैठती है, वहीं राहुल टीना को दिल दे बैठता है। जब इस बात का पता अंजलि को चलता है तो वह राहुल से दूर जाने का फैसला लेती है।

कॉकटेल- ‘कॉकटेल’ भी लव ट्रायंगल बेस्ड मूवी है। फिल्म में सैफ ने गौतम का रोल अदा किया है, वहीं दीपिका पादुकोण ने वेरोनिका और डायना पेंटी ने मीरा की भूमिका निभाई है। कहानी की शुरुआत में गौतम और वेरोनिका रिलेशनशिप में होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गौतम को उसकी दोस्त मीरा से प्यार हो जाता है। यहां से रिश्तों में खटास आनी शुरू हो जाती है। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।

–आईएएनएस

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

admin

Read Previous

पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों के खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई : अनिल देशमुख

Read Next

भारत ने अफगानिस्तान को 4.8 टन टीके भेजे; काबुल ने जताया आभार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com