मौलाना साजिद रशीदी ने वक्फ कानून का किया समर्थन, कांग्रेस नेता का सरकार पर हमला

नई दिल्ली । वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला तेज हो गया है। जहां एक ओर मौलाना साजिद रशीदी ने इस कानून का समर्थन किया है, वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इसे मुसलमानों के धर्म में हस्तक्षेप करार देते हुए भाजपा सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

मौलाना साजिद रशीदी ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है, जिसे लेकर सड़कों पर उतरा जाए। उन्होंने कहा,” इस कानून में ऐसा कुछ नहीं है, ज‍िसका विरोध किया जाए।”

उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, “ओवैसी जैसे लोग देश में दंगा कराना चाहते हैं। वह बयान देकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि खुद को जिन्ना की तरह पेश कर सकें।” रशीदी ने आगे कहा कि जो लोग शोर मचा रहे हैं, उन्‍हीं के पास वक्फ की जमीनें हैं। हम मुसलमान इस देश के नागरिक हैं, हमने आज़ादी की लड़ाई में कुर्बानियां दी हैं। हमें पत्थरबाज का टैग नहीं चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “जब किसी मजहब पर हमला होता है, तो उसके गंभीर परिणाम होते हैं। केंद्र सरकार का यह कानून मुसलमानों के धार्मिक मामलों में दखल है।”

उन्होंने चेताया कि इस तरह की नीति से देश में धार्मिक असंतुलन पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार के उस रवैए के खिलाफ है, जिसमें मुसलमानों के धर्म पर हमला किया गया है। यह लड़ाई हिंदू-मुसलमान की नहीं, सरकार की नीतियों की है।

अल्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा हमेशा हिन्दू-मुस्लिम की लड़ाई दिखाकर देश को तबाही की ओर ले जाना चाहती है। अगर सरकार ने किसानों का कानून वापस लिया, तो मुसलमानों के इस कानून को भी वापस लेना चाहिए।”

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह संवाद का रास्ता अपनाए और प्रदर्शनकारियों की बात सुने। साथ ही यह भी कहा कि “हिंसा किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है, लोकतंत्र में विरोध शांति से होना चाहिए।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद से महसूस किए गए 468 झटके

Read Next

भारत में व्हाट्सएप डाउन, मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com