हज 2025 : भारतीय अधिकारी ने सऊदी अरब में तैयारियों का लिया जायजा

नई दिल्ली/रियाद । ‘हज 2025’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ भारतीय अधिकारी सऊदी अरब के दौरे पर हैं। अधिकारी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने सुचारू हजयात्रा के लिए की जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त कि

मंत्रालय ने सचिव की तस्वीरें अपलोड कीं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “आरामदायक हज 2025 के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हुए – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव, भारत सरकार, डॉ. चंद्रशेखर कुमार, भारतीय हज यात्रियों के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर हैं।”

भारतीय हजयात्रियों के कल्याण के लिए, सरकार हज अवधि के दौरान सऊदी अरब में कई अस्थायी हेल्थकेयर फैसिलिटी स्थापित करती है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिनकी उच्च जोखिम वाले समूह के रूप में पहचान की जाती है।

डॉक्टरों और पैरामेडिक्स वाली मेडिकल टीमें तीर्थयात्रियों के ठहरने वाले भवनों का रोजाना दौरा करती हैं और नियमित स्वास्थ्य निगरानी, ​​परामर्श और किसी भी उभरती हुई चिकित्सा चिंता पर तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करती हैं।

2024 में, सभी तीर्थयात्रियों, खास तौर पर बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवा की जरूरतों को पूरा करने के लिए मक्का में चार और मदीना में एक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए। साथ ही 17 डिस्पेंसरी भी स्थापित की गईं जो चौबीस घंटे चालू रही। भारतीय हजयात्रियों को मुफ्त परामर्श, दवाइयां और इलाज प्रदान किए गए।

2024 में देश को 1.75 लाख तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया था। इनमें से 1.40 लाख तीर्थयात्रियों को भारतीय हज समिति ने सुविधा प्रदान की गई और बाकी को निजी टूर ऑपरेटरों ने प्रबंधित किया गया।

मंत्रालय के अनुसार, 2018 में हज सब्सिडी समाप्त होने के बाद भी हज पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई है और भारतीय हज समिति ने उस वर्ष से हज कोटे का पूरा उपयोग किया है। हज सब्सिडी पूरी तरह समाप्त होने से पहले यानी 2017 में 1.70 लाख से अधिक तीर्थयात्री हज पर गए थे।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

ओमान में ईरान-अमेरिका वार्ता : तेहरान ने कहा- समझौते तक पहुंचा सकता है बशर्ते…

Read Next

बीजापुर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com