आईपीएल 2025 : वार्न-कुंबले जो नहीं कर पाए, वह हार्दिक पांड्या ने करके दिखाया

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जांयट्स (एलएसजी) के सामने पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में जो काम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न और भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले नहीं कर पाए, वह हार्दिक पांड्या ने करके दिखा दिया। हार्दिक आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने एक मैच में पांच विकेट झटके। इससे पहले यह उपलब्धि किसी भी आईपीएल टीम के कप्तान द्वारा हासिल नहीं की गई थी।

हार्दिक ने 36 रन देकर 5 विकेट लिए, जो आईपीएल में कप्तान के तौर पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है। इससे पहले, साल 2009 में आरसीबी की कप्तानी कर रहे अनिल कुंबले ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ चार ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यह कप्तान के तौर पर आईपीएल में अब तक का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन था। कुंबले ने 2010 में भी आरसीबी के लिए 3.3 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए थे। इस तरह से कुंबले दो बार 16 रन देकर चार विकेट लेकर टॉप पर थे। हार्दिक ने उनको पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल में गेंदबाज-कप्तानों के अन्य बेस्ट प्रदर्शन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए पॉल डुमिनी ने साल 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने तीन ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2010 में कप्तानी कर रहे शेन वार्न ने भी डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 21 रन देकर चार विकेट लिए। गेंदबाज के तौर पर बेस्ट प्रदर्शन करने वाले कप्तानों की इस लिस्ट में अब नंबर एक पर हार्दिक पांड्या हैं।

इतना ही नहीं, यह हार्दिक पांड्या के टी-20 करियर का भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले उन्होंने साल 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

आईपीएल के इतिहास में हार्दिक पांड्या दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनके नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हैं। हार्दिक पांड्या के नाम 30 विकेट हैं और उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले की 30 विकेट की बराबरी भी कर ली है। इस लिस्ट में 57 विकेट लेकर शेन वार्न टॉप पर हैं। इसके बाद 25 विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन चौथे नंबर पर हैं और 21 विकेट के साथ पैट कमिंस पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

हालांकि हार्दिक की गेंदबाजी उनकी टीम को मैच नहीं जिता सकी क्योंकि लखनऊ सुपर जांयट्स ने रोमांचक मैच में 12 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन एलएसजी के बल्लेबाज और टी20 धुरंधर डेविड मिलर एक बार फिर हार्दिक पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने ज्यादा रन नहीं बना सके।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 हिटर में एक मिलर इस बार भी पांड्या के सामने ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 27 रन बनाकर आउट हो गए। आईपीएल के इतिहास में डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या का 13 पारियों में आमना-सामना हुआ है। मिलर ने हार्दिक की 48 गेंदों पर महज 56 रन ही बनाए हैं। जबकि, इस दौरान पांड्या ने मिलर को 6 बार आउट किया। हार्दिक की गेंदबाजी के सामने मिलर की औसत भी केवल 9.33 है।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

admin

Read Previous

सूर्यकुमार यादव 100 मैच की उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें एमआई खिलाड़ी बने

Read Next

‘वक्फ बिल’ पर असदुद्दीन ओवैसी के विरोध पर बोले अनिल विज- वह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com