‘वक्फ बिल’ पर असदुद्दीन ओवैसी के विरोध पर बोले अनिल विज- वह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं

अंबाला । हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर शनिवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। वक्फ बिल दोनों सदनों में बहुमत के साथ पारित किया गया है। मैं समझता हूं कि इसे सभी को मानना चाहिए।

लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल पारित होने के बाद विपक्ष इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। विपक्ष के विरोध पर अनिल विज ने मीडिया से कहा कि वक्फ बिल का विरोध दो तरह के लोग कर रहे हैं। एक तो वो लोग हैं, जिन्होंने वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है, स्वाभाविक है उन्हें तो दर्द ही होगा। दूसरे वो लोग वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं जिन्हें कानून की समझ नहीं है। इन लोगों को समझ में नहीं आया कि वक्फ में क्या संशोधन किया गया।

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा के सभी बस अड्डे पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। ताकि बस अड्डे पर जो बिजली इस्तेमाल की जा रही है, उतना हम उत्पादन भी कर सके। अनिल विज ने आगे कहा कि हम प्रदेश में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक बसों को चला रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि बसों की चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाए जाए। ऐसा एक स्टेशन अंबाला बस अड्डे पर बनाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला पर अनिल विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल हमारे देश का प्रांत है। यहां ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं, जिनके संरक्षण में बंगाल अपराध की जननी बन गई है। प्रदेश में हर तरह के अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब अपराध सरकारी संरक्षण में होते हैं। इसलिए, इसका इलाज प्रदेश की जनता करने जा रही है। बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता ने मन बना लिया है कि ममता बनर्जी की सरकार को हटाना है। दिल्ली से केजरीवाल की तरह की बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई होगी।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

आईपीएल 2025 : वार्न-कुंबले जो नहीं कर पाए, वह हार्दिक पांड्या ने करके दिखाया

Read Next

पीएम मोदी की यात्रा : भारत-श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com