आईपीएल 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली जीत तलाशने उतरेगी लखनऊ, टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

हैदराबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का सातवां मुकाबला गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। यह रोमांचक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में आवेश खान की वापसी हुई है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से मात दी थी और टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में टीम एक और जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखने की कोशिश करेगी।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स का सीजन का पहला मुकाबला अच्छा नहीं रहा। टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और अब ऋषभ पंत की टीम पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

आईपीएल के इतिहास में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से लखनऊ ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 1 बार सफलता मिली है। खास बात यह है कि हैदराबाद के होम ग्राउंड पर इन दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें लखनऊ की टीम को जीत मिली थी।

एक ओर जहां हैदराबाद जीत की लय को बरकरार रखना चाह रही है। वहीं, लखनऊ की टीम जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरी है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में लखनऊ का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार हैदराबाद की टीम मजबूत नजर आ रही है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड :

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान), आर्यन जुयाल, निकोलस पूरन, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट : भारत के सबसे अमीर लोगों में संपत्ति बढ़ाने में शीर्ष पर गौतम अदाणी

Read Next

भारत में 284 अरबपति, कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये : हुरुन लिस्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com