हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट : भारत के सबसे अमीर लोगों में संपत्ति बढ़ाने में शीर्ष पर गौतम अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी संपत्ति बढ़ाने में देश के सबसे अमीर लोगों में शीर्ष पर बने हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025’ में दी गई।

‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025’ में गौतम अदाणी की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत या एक लाख करोड़ रुपये बढ़कर 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इससे अदाणी देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति एक लाख करोड़ रुपये कम होकर 8.6 लाख करोड़ रुपये रह गई है। इसकी वजह उनकी कंपनियों पर बढ़ता हुआ कर्ज है।

हालांकि, संपत्ति में कमी के बाद भी मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025’ में 62 वर्षीय गौतम अदाणी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और वैश्विक स्तर पर 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी ने अपने करियर की शुरुआत एक कमोडिटी ट्रेडर के रूप में की थी और फिलहाल वह रिन्यूएबल एनर्जी, पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, माइनिंग, पावर जनरेशन, मीडिया और सीमेंट सेक्टर में कारोबार करने वाले अदाणी ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस लिस्ट में एचसीएल टेक की रोशनी नादर 3.5 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं। इसके साथ ही वह भारत की पहली महिला उद्यमी हैं, जिन्होंने दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाई है।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के दिलीप सांघवी 2.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी 2.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

उनके बाद आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड के साइरस एस पूनावाला हैं, जिनकी संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये है।

बजाज इंडिया के नीरव बजाज (1.6 लाख करोड़ रुपये) आठवें स्थान पर हैं, इसके बाद आरजे कॉर्प के रवि जयपुरिया और डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं, जिनकी संपत्ति 1.4 लाख करोड़ रुपये है।

‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025’ में कुल 71 देशों के 3,442 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जो पिछले साल में 3,278 अरबपतियों की तुलना में अधिक है। अरबपतियों की संख्या में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और उनकी कुल संपत्ति में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं, उन्होंने पांच साल की अवधि में चौथी बार शीर्ष स्थान हासिल किया है।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 25 में राष्ट्रीय राजमार्गों की रखरखाव के लिए मंजूर किए 9,599 करोड़ रुपये

Read Next

आईपीएल 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली जीत तलाशने उतरेगी लखनऊ, टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com