कैबिनेट ने संशोधित डेयरी विकास योजना को दी मंजूरी, बजट बढ़ाकर 2,790 करोड़ रुपये किया

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में संशोधित नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट (एनपीडीडी) को मंजूरी दी गई है। साथ ही योजना के बजट को बढ़ाकर 2,790 करोड़ रुपये कर दिया है।

भारत के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस स्कीम को 15वें फाइनेंस कमीशन (2021-22 से 2025-26) के तहत अतिरिक्त आवंटन प्राप्त हुआ।

सरकार ने डेयरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और दूध उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए इस योजना के बजट को अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये बढ़ाया है।

कैबिनेट के अनुसार, “रिवाइज्ड प्रोग्राम दूध की खरीद, प्रसंस्करण और गुणवत्ता नियंत्रण में सुधार करके डेयरी किसानों की मदद करने पर केंद्रित है।”

इस योजना का उद्देश्य किसानों को बाजार तक बेहतर पहुंच प्रदान करना, उन्हें उचित मूल्य दिलाना और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है।

इस योजना में नई डेयरी सहकारी समितियों का गठन और दूरदराज के क्षेत्रों, विशेषकर पूर्वोत्तर, पहाड़ी क्षेत्रों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूध की प्रोसेसिंग के लिए सपोर्ट भी शामिल है।

एनपीडीडी से 18.74 लाख से अधिक किसानों को फायदा हुआ है और 30,000 से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है।

इस प्रोग्राम ने दूध खरीद क्षमता को प्रतिदिन 100 लाख लीटर से अधिक बढ़ाने में भी मदद की है।

यह प्रोग्राम आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित नौ राज्यों में डेयरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार लाने के लिए जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के माध्यम से भारत और जापान के बीच सहयोग का भी समर्थन करेगा।

इस संशोधन के साथ एनपीडीडी का लक्ष्य डेयरी क्षेत्र में विकास की एक नई लहर लाना है, जो श्वेत क्रांति 2.0 की ओर भारत को ले जाने में मदद करेगा।

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

तुर्की : इस्तांबुल के मेयर और एर्दोगन के प्रतिद्वंद्वी गिरफ्तार, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

Read Next

ग्लोबल हेल्थ और विकास में बदलाव लाने के लिए डिजिटल समाधान तैयार कर रहा भारत : बिल गेट्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com