बंगाल : सैंथिया हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल को घेरा, ममता सरकार पर वोट बैंक की राजनीति का लगाया आरोप

कोलकाता । होली के दिन तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया शहर में हुई हिंसा को लेकर भाजपा नेता राज्य सरकार पर हमलावर हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने इसके लिए पूरी तरह से ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

राहुल सिन्हा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से शनिवार को कहा, “सैंथिया में जो हुआ, उसके लिए पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार है। राज्य की तृणमूल सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण ऐसी घटना हुई। होली नहीं मनाने और रमजान मनाने की सरकार की दोहरी नीति का यह नतीजा रहा। मेरे हिसाब से सभी को स्पष्ट नीति से देखना चाहिए। मुसलमानों को रमजान मनाना चाहिए और हिंदुओं को होली मनानी चाहिए। दोनों को अलग-अलग तरीके से अपने-अपने धर्म का पालन करना चाहिए। लेकिन अगर इनमें से किसी एक को अपने धर्म का पालन करने की इजाजत होगी और दूसरे को रोका जाएगा, तो सांप्रदायिक घटना होने की आशंका होगी।”

भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस को घेरते हुए कहा, “तृणमूल के कैबिनेट मंत्री जिस तरह का बयान दे रहे हैं, वे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके बयान से दो समुदायों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। सरकार अगर खुद दंगा चाहती है, तो ऐसी स्थिति बनेगी और छिपाने के लिए नेटवर्क बंद होगा। पूरे पश्चिम बंगाल में ऐसी ही स्थिति है।”

भट्टाचार्य ने कहा, “आज तक पूरे आजाद भारत में कभी ऐसा नहीं हुआ कि सुबह 11 बजे के बाद होली बंद हो जाएगा। सांप्रदायिक लोगों को भी लग रहा है कि सरकार उचित कर रही है। वे उसके पक्ष में हैं। तृणमूल सिर्फ 30 प्रतिशत वोट के लिए ऐसा कर रही है। सरकार ने पूरे पश्चिम बंगाल में ऐसा माहौल बना दिया है कि कोई भी कुछ कर सकता है।”

–आईएएनएस

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

admin

Read Previous

चाचा देब मुखर्जी के निधन से टूटीं काजोल, बोलीं- ‘हर दिन खलेगी आपकी कमी’

Read Next

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com