हरियाणा : कुमारी शैलजा ने विधानसभा चुनाव में हार के लिए अपनी ही पार्टी के नेताओं को ठहराया जिम्मेदार

चरखी दादरी । सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार और पार्टी की खामियों पर बात की। उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक मजबूती को उसकी जीत का कारण माना और कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन विधानसभा में सरकार न बना पाने का कारण “कुछ नेताओं की गलतियां” रहीं।

मीडिया से बातचीत के दौरान कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की “डबल इंजन सरकार” केवल कहने की बात है, 10 साल में धरातल पर सिर्फ दिखावा हुआ है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में अवैध खनन को बढ़ावा दिया, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

हिमानी हत्याकांड पर कुमारी शैलजा ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसे अपराध करने वाले डरें।

सिरसा सांसद ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर कहा कि हरियाणा कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी उसका संगठन न बना पाना है। उन्होंने माना कि पार्टी की अंदरूनी खामियों के चलते संगठन कई वर्षों से अधूरा है, जबकि भाजपा का संगठन मजबूत होने के कारण उसने तीसरी बार सरकार बना ली।

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर कुमारी शैलजा उनके विधायक बेटे सुनील सांगवान के निवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश के किसान बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसान हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार असल में किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

महिलाओं को 2500 रुपये देने के सवाल पर सिरसा ने कहा, ‘सारे वादे पूरे करेंगे’

Read Next

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को बताया ‘बउआ’, कहा – नीतीश ने ‘खटारा’ को ‘मर्सिडीज’ बनाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com