बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया, कई घोषणाएं भी की

पटना । बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सम्राट चौधरी ने अपने आवास में पूजा-अर्चना की, जबकि बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी और बधाई दी।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। इस बजट का आकार 3 लाख 17 हजार करोड़ होगा। बजट का आकार 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपए है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के बजट आकार से करीब 38,169 करोड़ रुपए ज्यादा है।

बजट भाषण में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में 2.60 लाख राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। 2025-26 में 32,718 करोड़ रुपए राजकोषीय घाटा रहने का अनुमान है। शिक्षा विभाग को 60,964 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 20,335 करोड़, गृह विभाग को 17,831 करोड़, ग्रामीण विकास को 16,093 करोड़ और ऊर्जा विभाग को 13,484 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपए प्रति माह कर दी है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इसमें यात्री, चालक और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी। राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं के लिए पटना में चलंत व्यायामशाला शुरू की जाएगी।

उन्होंने छठ पूजा के लिए धार्मिक पर्यटन बनाने की घोषणा की, जबकि पूर्णिया हवाई अड्डा अगले तीन महीने में शुरू करने की बात कही। महिला सिपाहियों के लिए थाने के आसपास आवास की व्यवस्था करने का भी बजट में प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने का प्रावधान किया है। बिहार में एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द दाल को खरीदने का काम किया जाएगा। सभी अनुमंडल और प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करने का प्रावधान है, जबकि सुधा की तर्ज पर सभी प्रखंडों में ‘तरकारी सुविधा आउटलेट’ खोलने की भी घोषणा की गई।

–आईएएनएस

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

मुंबई । 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो...

admin

Read Previous

मध्य प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए : उमंग सिंघार

Read Next

गाजा में रमजान : संघर्ष विराम वार्ता ठप्प होने से गाजावासियों की बढ़ी चिंता, कहीं फिर से शुरू न हो जाए जंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com