भाजपा विधायक का आरोप, ‘कोरोना काल में आप ने लोगों की सेहत के साथ किया खिलवाड़’

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन सीएजी की दूसरी रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सदन को स्थगित करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने आईएएनएस से बात करते हुए पिछली सरकार के हेल्थ स्कैम का जिक्र किया और ‘आप’ से कई सवाल पूछ डाले।

तरविंदर सिंह मारवाह ने सीएजी की रिपोर्ट पर कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि जो कोरोना काल में हुआ, उस दौरान जितने भी लोगों की जान गई, उनमें से 80 फीसदी लोगों की जान लेने के जिम्मेदार केजरीवाल हैं। केजरीवाल किलर हैं। सवाल यही है कि जब उनके पास पर्याप्त बजट था, तो उन्होंने बजट क्यों नहीं खर्च किया? लोगों की जान क्यों नहीं बचाई? उन्होंने ऑक्सीजन क्यों नहीं मंगाई? और इसलिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं।”

इसके बाद होली के दौरान वृंदावन में मुस्लिमों की एंट्री बंद होने की खबरों पर उन्होंने कहा, “यह धर्म की बात है। सबको अपना-अपना अधिकार है।”

रविंदर नेगी ने कहा, “आज बजट सत्र का अंतिम दिन है। इसमें पिछली सरकार के स्वास्थ्य घोटालों के बारे में चर्चा होगी। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर जो कुछ हुआ, उसकी विस्तार से चर्चा होगी। सीएजी रिपोर्ट साफ कह रही है कि अस्पतालों में दवाइयां नहीं थीं। क्लीनिकों पर इंजेक्शन नहीं थे। सब कुछ बदहाल था।”

आगे उन्होंने सीएजी की अगली रिपोर्ट पर कहा कि अब तो सीएजी की कोई रिपोर्ट नहीं है। अब अगले सत्र में लाई जाएगी।

ग्रेटर कैलाश से भाजपा विधायक शिखा रॉय ने कहा, “हम विधानसभा में हेल्दी डिस्कशन कर रहे हैं। हम उस विषय पर चर्चा कर रहे हैं, जिसने दिल्ली की जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया। ये रिपोर्ट केजरीवाल की उन बातों का कच्चा चिट्ठा है, जिसका मंच से बखान करते थे। वह कहते थे कि हमने हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज दे दिया। सबको छोड़िए। ईडब्ल्यूएस कोटे के लोग जो दिल्ली में रहते हैं, उनके लिए कोर्ट ने एक जजमेंट के माध्यम से जो सुविधाएं देने की बात कही थी, वह तक पूरी नहीं की गई।”

–आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

इजरायली सेना का गाजा में ड्रोन हमला, चार फिलिस्तीनियों की मौत

Read Next

भारत में महिलाओं के लिए नौकरी के अवसरों में 48 प्रतिशत की शानदार वृद्धि, फ्रेशर्स की सबसे ज्यादा डिमांड : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com