अंकित अनिल शर्मा ने बताया, ‘छावा’ के बाद कैसे मिला ‘टॉक्सिक’ में काम

चेन्नई । ‘छावा’ में संताजी गोरपड़े की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता अंकित अनिल शर्मा निर्देशक गीतू मोहनदास की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में नजर आएंगे। फिल्म में केजीएफ अभिनेता यश मुख्य भूमिका में हैं। अनिल ने बताया कि उन्हें फिल्म में कैसे काम मिला।

कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में अंकित ने बताया, “यश फिल्म निर्माण प्रक्रिया में गहराई से काम करते हैं। हर शॉट से पहले, वह हर एक चीज का ध्यान रखते हैं। इन्हें अच्छी तरह से समझना और हर एक सलाह को वह महत्व देते हैं। वह एक मजेदार व्यक्ति और बेहद मेहनती हैं। जब वह आसपास होते हैं, तो सेट पर माहौल शानदार रहता है। वह एक कमाल के इंसान हैं!”

गीतू मोहनदास के निर्देशन और विजन के बारे में पूछे जाने पर, अंकित ने उनकी खूब प्रशंसा की। हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा, “मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन गीतू मोहनदास के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे याद है कि मैं अपने कॉलेज के दिनों में ‘लायर्स डाइस’ देखता था और मैं उनकी कहानी कहने की शैली से आकर्षित था। ‘टॉक्सिक’ में उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा अवसर है।” अंकित ने यह भी बताया कि उन्हें ‘छावा’ में यह भूमिका कैसे मिली। उन्होंने कहा, ” ‘छावा’ में मेरे पिता मल्होजी बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से हैं। उन्होंने मुझे इस भूमिका के लिए सुझाया और मैं इसके लिए आभारी हूं।”

गीतू मोहनदास ने अपने एक पोस्ट में टॉक्सिक का वर्णन इस प्रकार किया था, “एक ऐसी कहानी जो परंपराओं को चुनौती देती है और निश्चित रूप से हमारे भीतर अराजकता को भड़काती है।”

केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत वेंकट के नारायण और यश ने संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण किया है। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म निर्माता गीतू मोहनदास ने किया है।

–आईएएनएस

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

admin

Read Previous

भारत का पेंशन एयूएम 2030 तक बढ़कर 118 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा, एनपीएस की होगी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी

Read Next

कंवर ढिल्लों ने भारत-पाक मैच को बताया भावनाओं से परे, टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com