युद्ध के लिए ट्रंप ने यूक्रेन को ठहराया दोषी, कहा – आसानी से सुलझ सकता था मामला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर निशाना साधा है। उन्होंने युद्ध शुरू करने के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया और कहा कि कीव पहले ‘समझौता कर सकता था।’ लगभग तीन वर्ष पहले रूस के पूर्ण पैमाने पर हमले के बाद यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया था।

ट्रंप का यह बयान मंगलवार को रियाद में युद्ध को समाप्त करने के लिए हुई अमेरिका-रूस वार्ता के बाद आया। हालांकि इसमें कीव को शामिल नहीं किया गया था जिसकी यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने निंदा भी की। उन्होंने कहा कि यह ‘हैरानी’ की बात है कि उनके देश को रूस के साथ जंग खत्म करने के लिए होने वाली वार्ता में आमंत्रित नहीं किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की की प्रतक्रिया पर निराशा जाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा,”मैंने सुना है कि वे सीट न मिलने से परेशान हैं, हालांकि उनके पास तीन साल और उससे भी पहले से सीट है। इस मामले को बहुत आसानी से सुलझाया जा सकता था।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “आपको इसे कभी शुरू नहीं करना चाहिए था। आप एक डील कर सकते थे।’ उन्होंने कहा, “मैं यूक्रेन के लिए ऐसा समझौता कर सकता था। इससे उन्हें लगभग सारी जमीन मिल जाती – और कोई भी व्यक्ति नहीं मारा जाता, कोई भी शहर तबाह नहीं होता।”

रियाद में बैठक के बाद, ट्रम्प ने कहा, “रूस कुछ करना चाहता है। वे बर्बरता को रोकना चाहते हैं। मुझे लगता है कि मेरे पास इस युद्ध को समाप्त करने की शक्ति है।”

इससे पहले रियाद में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिकी-रूस वार्ता में शामिल पक्षों ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उच्च स्तरीय टीम बनाने पर सहमति जताई है।

अमेरिका और रूसी प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को रियाद में करीब चार घंटे से अधिक समय तक चली। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी इस दौरान मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रुबियो ने बताया कि दूतावास में कर्मचारियों की संख्या बहाल करने पर भी सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में की गई कार्रवाइयों ने दोनों देशों के राजनयिक मिशनों की संचालन क्षमता को कम कर दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा: “हमें ऐसे जीवंत राजनयिक मिशनों की जरुरत होगी जो इस प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कार्य करने में सक्षम हों।”

–आईएएनएस

होर्मुज संकट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा नकारात्मक असर: यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

बॉन्डी आतंकी हमले की जांच में ऑस्ट्रेलियाई बंदूक कानूनों के लिए एक समान दृष्टिकोण अपनाने की मांग तेज

कैनबरा । सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए घातक आतंकी हमले के बाद गठित एक महत्वपूर्ण यननहूदी-विरोधी जांच ने ऑस्ट्रेलिया में सभी स्तरों की सरकारों से बंदूक कानूनों पर एक...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच नए सिरे से गठबंधन का किया आग्रह

वाशिंगटन । ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच की दोस्ती को और मज़बूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जो...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

admin

Read Previous

शुभेंदु अधिकारी को ‘धमकाने’ के आरोप में सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Read Next

पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र : यूएनएससी में भारत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com