राष्ट्रपति भवन में मनीष मल्होत्रा ने बिताया खास समय, सुनाया मां से जुड़ा किस्सा

मुंबई । फिल्म निर्माता और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर यादगार शाम की झलक दिखाते हुए मल्होत्रा ने अपनी मां से जुड़ा किस्सा भी सुनाया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने मां से जुड़ा किस्सा प्रशंसकों से साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं मां के साथ रहता हूं और जब भी मैं बाहर जाता हूं, तो उन्हें बताता हूं कि मैं यात्रा पर जा रहा हूं, तो वह मुझसे पूछती हैं कि मैं वापस कब आऊंगा, लेकिन आज सुबह उन्होंने मुझसे यह सवाल नहीं पूछा और मुझे देखकर मुस्कुरा दीं।”

मल्होत्रा ने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, “जब मैंने मां को बताया कि मैं दिल्ली जा रहा हूं और मुझे कतर राज्य के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के सम्मान में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राजकीय भोज के लिए आमंत्रित किया गया है, तो वह मुझे देखकर मुस्कुरा दीं।”

राष्ट्रपति भवन की तारीफ करते हुए मल्होत्रा ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति का आभार भी जताया। उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति भवन की भव्यता और सुंदरता से अभिभूत हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर राज्य के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात का सौभाग्य मिला। एक खास यादगार शाम।”

वहीं, शेयर की गई तस्वीरों में सेलिब्रिटी डिजाइनर काले रंग की पोशाक में नजर आए। मनीष को यह निमंत्रण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से कतर के अमीर शेख तमीम के सम्मान में दिया गया था।

मल्होत्रा देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं और अक्सर बड़े मौकों पर उन्हें बुलाया जाता है। अप्रैल 2024 में भी वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। उनके डिजाइन किए हुए बनारसी परिधानों को पहनकर मॉडल्स ने रैंप वॉक किया था। वह कार्यक्रम दशाश्वमेध घाट पर हुआ था, जहां दुनिया भर के नामी गिरामी शख्सियतें जुटी थीं।

–आईएएनएस

30 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘जेरी मैग्वायर’, टॉम क्रूज ने जाहिर की खुशी

मुंबई । हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'जेरी मैग्वायर',...

धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील का बड़ा योगदान, आदित्य धर ने की जमकर तारीफ

मुंबई । जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसके पीछे पूरी टीम का पूरा योगदान रहता है। लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखता है, तो निर्देशक उसे पर्दे पर...

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

admin

Read Previous

स्वाति मालीवाल की अरविंद केजरीवाल से अपील, ‘ किसी दलित विधायक को बनाएं नेता प्रतिपक्ष’

Read Next

शुभेंदु अधिकारी को ‘धमकाने’ के आरोप में सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com