स्वाति मालीवाल की अरविंद केजरीवाल से अपील, ‘ किसी दलित विधायक को बनाएं नेता प्रतिपक्ष’

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में किसी दलित विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि अरविंद जी, उम्मीद है कि आप कुशलमंगल होंगे। दिल्ली चुनावों के नतीजों के बाद अपने स्वास्थ्य और मन की शांति पर ध्यान दे रहे होंगे। इस पत्र के माध्यम से आपके समक्ष एक जरूरी मांग रखना चाहती हूं। आपको याद होगा आपने 2022 में पंजाब चुनाव के दौरान वादा किया था कि जीतने के बाद हम एक दलित उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन बहुत दुख की बात है कि 3 साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ।

स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में आगे कहा कि अब जब दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का समय आया है, तो मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली से पार्टी के दलित समाज से आने वाले एक विधायक को आप दिल्ली का नेता प्रतिपक्ष बनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि एक दलित विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाना सिर्फ एक राजनीतिक निर्णय नहीं होगा, बल्कि यह हमारे मूल सिद्धांतों को निभाने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।

उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करती हूं कि इस बार अपने वादे पर खरे उतरें और यह साबित करें कि आप सिर्फ बातें ही नहीं, बल्कि हकीकत में भी समानता और न्याय की राजनीति करते हैं। पंजाब से की गई वादाखिलाफी को दोहराने से बचें और इस ऐतिहासिक फैसले को लें।

बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटकर रह गई, जबकि भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर दिल्ली की सत्ता पर 27 साल बाद वापसी की।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

झारखंड में नशे के खिलाफ अभियान तेज, गोड्डा और चतरा में लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

चतरा/गोड्डा । झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गोड्डा और चतरा जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की...

कोलकाता: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, थप्पड़ मारे गए और फेंके गए अंडे

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।...

admin

Read Previous

‘महाकुंभ पर सवाल उठाना गलत’, ममता बनर्जी के बयान पर बोलीं आराधना मिश्रा

Read Next

राष्ट्रपति भवन में मनीष मल्होत्रा ने बिताया खास समय, सुनाया मां से जुड़ा किस्सा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com