नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर तेजस्वी यादव ने कहा, ‘गरीब मारे जा रहे हैं, व्यवस्था पूरी तरह फेल’

पटना । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद बिहार में बयानबाजियों का दौर जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि लापरवाही के कारण गरीब मारे जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने रविवार को मीडिया से बात की। उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर कहा, “व्यवस्था पूरी तरह फेल है। स्टेशन से लेकर घाट तक मौतें हो रही हैं और सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।”

उन्होंने कहा कि इस हादसे में बिहार के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और सरकार सिर्फ पीआर में व्यस्त है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा देश और बिहार जानना चाहता है कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? कौन दोषी है? हजारों लोग मारे जा रहे हैं, सरकार को कोई चिंता नहीं है। किसी न किसी को घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी। बिहार के लोग मरे हैं, लेकिन बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं है। कोई अधिकारी उन्हें पूछने वाला नहीं है। आखिर जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनकी जिम्मेदारी फिक्स होनी चाहिए। बार-बार हादसे हो रहे हैं लेकिन इन लोगों ने उन हादसों से सबक नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटनाएं तो लगातार हो रही हैं। प्लेटफॉर्म पर लोग मर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बारे में उन्होंने कहा, “बिहार की समस्या के समाधान के लिए तो वे वहां नहीं जा रहे हैं। जाने दीजिए, फिर कोई नया डील करने जा रहे होंगे। पहले ये थाली खींचते थे और अब पैर छूते हैं।”

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के ‘लालू यादव शवों पर राजनीति करते हैं’ वाले बयान के संदर्भ में पूछे जाने पर राजद नेता ने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि लोग मरे हैं या नहीं। ये लोग जब तक लालू प्रसाद यादव को गाली नहीं देंगे, तब तक टीवी पर नहीं बने रहेंगे, अखबार में नहीं आएंगे। इसीलिए, ये लगातार लालू यादव को गाली देते हैं।

–आईएएनएस

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

तमिलनाडु में एआईएडीएमके को एक और झटका, पूर्व सांसद वेणुगोपाल ने पार्टी छोड़ी

चेन्नई । एआईएडीएमके को रविवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब तिरुवल्लूर से दो बार के सांसद डॉ. पी. वेणुगोपाल ने पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की। वेणुगोपाल...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो हर क्षेत्र पर पड़ता है इसका असर : मनोज झा

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, केरल की राजनीति और कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

तमिलनाडु में विजय ने हासिल किया विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला साथ

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार पास हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सीएम को 144 विधायकों का...

admin

Read Previous

25 मई को IPL 2025 फ़ाइनल की मेजबानी करेगा ईडन गार्डंस

Read Next

घटना कहीं भी हो, बिहार के लोग ही होते हैं हताहत : प्रशांत किशोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com