दिल्ली चुनाव में हार के बाद ‘इंडिया अलायंस’ में फूट, भाजपा ने कहा- पीएम मोदी को हटाने के लिए आए थे एक साथ

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मिली हार के बाद अब ‘इंडिया अलायंस’ में फूट पड़ गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार को लेकर सामना के संपादकीय में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए गए हैं। ‘इंडिया अलायंस’ में चल रही खटपट पर अब भाजपा और शिवसेना सांसदों की प्रतिक्रिया भी आई है।

शिवसेना सांसद नरेश गणपत म्हस्के ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ‘इंडिया अलायंस’ टुकड़ों-टुकड़ों से बना है।

उन्होंने कहा, “‘इंडिया अलायंस’ का मुखिया कौन है, अब तक ये तो तय हो नहीं पाया है। लेकिन, पीएम मोदी से द्वेष के लिए इस गठबंधन को बनाया गया है। वो एक साथ कभी नहीं आ सकते हैं, क्योंकि हर किसी को प्रधानमंत्री बनना है। मेरा मानना है कि उनमें ताकत भी नहीं है। इसलिए वो कभी एक नहीं आएंगे।”

दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) के संपादकीय सामना में कहा गया है कि आप व कांग्रेस की आपसी लड़ाई से द‍िल्‍ली में भाजपा का काम आसान हुआ।

केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, “जब ‘इंडिया अलायंस’ बनाया गया था, तभी हमने कहा था, प्रधानमंत्री मोदी को हटाने के ल‍िए ये एक साथ आए हैं।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को मणिपुर जाने की सलाह देने के सवाल पर उन्होंने कहा, “ये राहुल गांधी नहीं तय करेंगे कि प्रधानमंत्री को वहां जाना है या नहीं। प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति हैं और उनके दिलों-दिमाग में नॉर्थ ईस्ट बसता है। भारत सरकार के सभी मंत्री हर महीने उत्तर-पूर्व के किसी न किसी राज्य का दौरा करते हैं।”

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम के सवाल पर कहा, “शीर्ष नेतृत्व इस पर जल्द ही फैसला लेगा।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। उसे विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि ‘आप’ को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

–आईएएनएस

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

admin

Read Previous

महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं प्रयाग, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Read Next

प्रशांत किशोर का राजनीतिक बदलाव का मॉडल संदेह के घेरे में है : जेडीयू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com