विश्वास सारंग का कांग्रेस पर तंज, पार्टी का अब कोई अस्तित्व नहीं

भोपाल । कांग्रेस के नेतृत्व में ‘इंडिया’ अलायंस को अपेक्षित जीत नहीं मिलने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव के बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते कहा कि कांग्रेस का अब कोई अस्तित्व नहीं है।

भाजपा नेता विश्वास सारंग ने कहा, “कांग्रेस का हाल बेहाल हो गया है। ये सुनिश्चित है कि जब नीति और नियत नहीं होगी, तो इस तरह की ही गति बनेगी। कांग्रेस पार्टी को सभी छोड़ रहे हैं, क्योंकि उनका अस्तित्व नहीं है।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दरकिनार कर दिया। वहीं एग्जिट पोल के रुझानों में कांग्रेस को जीरो सीटें आती हुई दिखाई दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस का हाथ झटक दिया है। ऐसे में राहुल गांधी को सोचना और समझना पड़ेगा कि आखिर उनकी स्थिति क्यों खराब हो रही है।”

तिरुपति मंदिर बोर्ड की तरफ से 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाए जाने के फैसले पर विश्वास सारंग ने कहा कि “इसमें कहीं पर कोई गलती नहीं है। अगर कोई हिंदू धर्म स्थान है, तो उसमें दूसरे धर्म के लोगों की किया जरूरत है। मेरे हिसाब से इस निर्णय का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। मंदिर बोर्ड जो कुछ भी निर्णय ले रहा है, उसका स्वागत करना चाहिए।”

बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में 18 गैर हिंदू कर्मचारियों को हटाने के फैसले पर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। भाजपा नेता जहां एक ओर इसको सही ठहरा रहे हैं, वहीं, कई अन्य दलों के नेता इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं। इससे पहले बीजू जनता दल (बीजेडी) के राज्यसभा सांसद मुन्ना खान ने कहा था कि अगर गैर हिंदू मंदिर की सेवा में लगे हुए थे, तो उन्हें लगे रहने देना चाहिए था।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

सीरिया के दुनिया से रिश्तों की नई शुरुआत है अहमद अल-शरा की सऊदी अरब यात्रा : विशेषज्ञों की राय

Read Next

जोमैटो का बदलेगा नाम, कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com