मतदान के दिन ‘आप’ ने भाजपा पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर डाले वीडियो

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगलवार सुबह से ही मतदान जारी है और लगातार मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यह आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि भाजपा बूथ के बाहर वोटर को पैसे बांट रही है।

आम आदमी पार्टी के इन सोशल मीडिया पोस्ट पर लगातार चुनाव आयोग की तरफ से जवाब दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह दावा किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता सरेआम एक बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं।

आरोप है कि यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में हो रहा है। इसके अलावा एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने बताया है कि भाजपा के गुंडे राष्ट्रपति भवन के पास स्थित बूथ नंबर 27, एन ब्लॉक में पैसे बांट रहे थे। जब आरोप लगाने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा, तो वे लोग भाग गए।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस इस प्रकार के चुनावी घोटालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि आम आदमी पार्टी के इन पोस्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने स्थिति का संज्ञान लिया है। उनके त्वरित प्रतिक्रिया दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वे सभी तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

यह आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब दिल्ली विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, और विपक्षी दलों द्वारा इसे गंभीर रूप में लिया जा रहा है। ऐसे में इस मामले में चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

–आईएएनएस

भारत और थाईलैंड ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने को लेकर की चर्चा

बैंकॉक । भारत और थाईलैंड ने मंगलवार को द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाकर अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच हुई...

ट्रंप ने ‘राइट टू रिपेयर’ आदेश पर हस्ताक्षर किए

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक राष्ट्रपति ज्ञापन (प्रेसिडेंशियल मेमोरेन्डम) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य वाहन मरम्मत को सस्ता और आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों...

मोनाको में हुए धमाके में तीन लोग घायल, संदिग्ध अब भी फरार

मोनाको सिटी । मोनाको के रुए रेवरेंड-पेरे-लुई-फ्रोला में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में सोमवार को रात करीब 9 बजे (स्थानीय समय) धमाका हुआ। इस धमाके में तीन लोग घायल हो गए।...

संयुक्त राष्ट्र में अफगान मिशन ने पाकिस्तानी हमलों पर जताई चिंता, जवाबदेही तय करने को कहा

न्यूयॉर्क । संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन ने पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। मिशन ने कहा कि इन हमलों...

बलूच कार्यकर्ता के घर छापे से बढ़ा विवाद, मानवाधिकार संगठनों ने सरकार से मांगा जवाब

क्वेटा । बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) की सदस्य समी देन बलूच के आवास पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की रेड को मानवाधिकार संगठनों ने ज्यादती करार दिया है। संगठनों ने इसे...

अफगानिस्तान: फरवरी से अब तक 800 नागरिकों की पाकिस्तानी हवाई हमलों में गई जान

काबुल । पिछले पांच महीनों में पाकिस्तानी हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और बड़ी तादाद में आम अफगानी घायल हुए हैं। विभिन्न...

फ्रांस: जून की ही तरह जुलाई का महीना भी करेगा परेशान, लौट सकता है ‘हीट डोम इफेक्ट’

पेरिस । फ्रांस में दो हीट वेव्स ने तबाही मचा दी है। देश में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। रविवार को ही हेल्थ एजेंसी...

बांग्लादेश: बीएनपी ने 1971 के मुक्ति संग्राम के रुख को लेकर जमात को घेरा, माफी की मांग की

विक्टोरिया । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश लिबरेशन वॉर में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की भूमिका की आलोचना की है। स्थानीय मीडिया के...

अफगानिस्तान ने काबुल में पाकिस्तानी चार्ज डी’अफेयर्स को किया तलब, हवाई हमलों के खिलाफ जताया विरोध

नई दिल्ली । पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब किया। पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 36...

होर्मुज संकट के बीच नहीं हुई ईंधन की किल्लत, पूर्व राजनयिक ने बताया कैसे सरकार ने समझदारी से लिया काम

अमृतसर । होर्मुज संकट के दौरान भी भारत में ईंधन की आपूर्ति बनी रही। बिना किसी आपातकालीन प्रतिबंध के जारी रहने का आखिर कारण क्या था? पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी...

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता, स्वतंत्र जांच की उठाई मांग

काबुल । अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने गंभीर चिंता जताई है। इन हमलों में...

भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 2029 तक 4.2 लाख करोड़ रुपए तक के निवेश आने की संभावना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में वर्ष 2029 तक 4.2 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश आने की संभावना है। सोमवार को जारी ब्रिकवर्क रेटिंग्स की एक...

admin

Read Previous

दिल्ली चुनाव 2025 : राहुल गांधी, जयशंकर, अलका लांबा और हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेताओं ने डाला वोट

Read Next

स्वीडन के स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com