विश्व कैंसर दिवस : अहमदाबाद के कैंसर पीड़ितों ने आयुष्मान योजना का गिनाया लाभ, जानें क्या कहा

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले अनिल कुमार शर्मा को डेढ़ साल पहले गले में कैंसर की बीमारी का पता चला था। हालांकि, अब वे अपनी बीमारी में लगभग 50 प्रतिशत राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिया है, जिसकी मदद से उनका इलाज संभव हो पाया।

अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शुरू में बीमारी का पता चलने पर उनका मनोबल गिर गया था, लेकिन आयुष्मान योजना के तहत समय पर उपचार मिल सका। योजना के तहत मुफ्त इलाज और आवश्यक दवाइयां मिलने से आर्थिक बोझ से भी राहत मिली है। इस योजना ने मुझे एक नई उम्मीद दी है। पहले मुझे डर था कि इलाज के खर्चे के कारण हम न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर हो जाएंगे, लेकिन अब मैं स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।

वहीं अनिल कुमार शर्मा की बहन अलका शर्मा ने बताया कि हम पहले निजी अस्पतालों में भी गए थे, जहां इलाज का खर्च तो बहुत बढ़ गया था, लेकिन कोई खास आराम नहीं मिल रहा था। करीब तीन लाख रुपये खर्च करने के बावजूद हमें कोई खास राहत नहीं मिली। इसके बाद हमने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का कार्ड बनवाया और इसके बाद हमें तत्काल राहत मिली। आयुष्मान कार्ड बनवाने में कोई कठिनाई नहीं आई, और उनका कार्ड जल्द ही सक्रिय हो गया। यह कार्ड हमारे इलाज का एक अहम हिस्सा बना और हमने यहां से कीमोथेरेपी शुरू की। अब हमारा चौथा कीमो हो चुका है और हम बेहतर महसूस कर रहे हैं। अस्पताल की सुविधाएं और स्टाफ दोनों ही बेहतरीन हैं, और इलाज के मामले में हमें कोई शिकायत नहीं है।

वहीं अहमदाबाद की निवासी राधा अग्रवाल को जून 2024 में कैंसर का पता चला था। शुरुआत में यह बीमारी प्राइवेट अस्पताल में सामने आई, लेकिन इसके बाद उन्होंने पीएम आयुष्मान कार्ड के तहत सरकारी अस्पताल में इलाज कराना शुरू किया, जहां उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

राधा अग्रवाल ने बताया, “जब मुझे कैंसर का पता चला, तो मैं सबसे पहले प्राइवेट अस्पताल गई थी। वहां काफी खर्चा हुआ, लेकिन इलाज में कोई खास राहत नहीं मिली। फिर मैंने पीएम आयुष्मान योजना का कार्ड बनवाया और अब सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रही हूं। यहां की सुविधाएं बहुत अच्छी हैं और इलाज में काफी सुधार भी महसूस हो रहा है।”

राधा अग्रवाल के बेटे निश्चय अग्रवाल ने बताया, “जब हमें कैंसर का पता चला, तो पहले हम प्राइवेट अस्पताल गए थे, लेकिन इलाज का खर्च बहुत ज्यादा हो रहा था। इसके बाद हमें सुझाव मिला कि हम आयुष्मान कार्ड बनवाएं, जिससे सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज मिल सके। हमने कार्ड बनवाया और तब से अब तक इलाज चल रहा है। अगर हम प्राइवेट अस्पताल जाते तो इलाज का खर्च पांच से दस गुना ज्यादा आता। सरकारी अस्पताल में इलाज बहुत किफायती और बेहतर हो गया है। मेरी मां काफी राहत महसूस कर रही हैं।”

अहमदाबाद की रहने वाली 73 वर्षीय मखबूबा बानो को पिछले पांच महीने से पेट के कैंसर का इलाज पीएम आयुष्मान योजना के तहत मिल रहा है। मखबूबा बानो ने बताया कि जब उन्हें कैंसर का पता चला, तो उनके परिवार ने तुरंत इलाज शुरू किया और आयुष्मान कार्ड से उन्हें सरकारी अस्पताल में उच्च गुणवत्ता वाले इलाज का लाभ मिल रहा है।

मखबूबा बानो की बेटी गुलनाज ने कहा कि मेरी मां के पेट में गांठ हो गई थी। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के बाद वह अच्छा महसूस कर रही हैं। पहले हम प्राइवेट अस्पताल गए थे, लेकिन इलाज अच्छा नहीं मिला, जिसके बाद हम सरकारी अस्पताल में आए, जहां बेहतर इलाज मिल रहा है। यहां बिना पैसे का इलाज हो रहा है। इस योजना का बड़े पैमाने पर हमें लाभ मिला है। इस योजना की जितनी तारीफ की जाए, वो कम है।

अहमदाबाद के निवासी सिराज मोहम्मद हनीफ बर्फवाला ने ब्लड कैंसर से अपनी जंग आयुष्मान कार्ड की मदद से सफलतापूर्वक लड़ी और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। सिराज मोहम्मद ने बताया कि ब्लड कैंसर का पता चलने पर उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत इलाज शुरू होने के बाद उन्हें इलाज के खर्च से राहत मिली और अब वह स्वस्थ हो रहे हैं।

सिराज ने कहा कि ब्लड कैंसर का पता चलने के बाद हम बहुत घबराए हुए थे, लेकिन आयुष्मान कार्ड ने हमें एक नई उम्मीद दी। इस योजना के तहत सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान न केवल मुझे बेहतर इलाज मिला, बल्कि इलाज के खर्च में भी काफी कमी आई। मेरा इलाज फ्री में हुआ और डॉक्टरों की टीम का हर समय हमें सहयोग मिला।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

यूएनजीए अध्यक्ष आज से भारत दौरे पर, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात

Read Next

भूटान नरेश ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी रहे मौजूद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com