मस्क के सैल्यूट का नेतन्याहू ने किया बचाव, बोले उन्हें बदनाम किया जा रहा

यरुशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘सलामी विवाद’ को लेकर टेस्ला के मालिक एलन मस्क का बचाव किया है। नेतन्याहू के मुताबिक टेक दिग्गज को ” बदनाम” किया जा रहा है।

नेतन्याहू ने गुरुवार को मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट एक्स पोस्ट में कहा, “एलन इजरायल के बहुत अच्छे दोस्त हैं।”

मस्क को ट्रंप ने अमेरिकी सरकार के खर्च में कटौती करने का काम सौंपा है।

टेक दिग्गज का पक्ष लेते हुए नेतन्याहू ने कहा कि ” मस्क ने नरसंहार करने वाले आतंकवादियों और एकमात्र यहूदी राज्य को खत्म करने की कोशिश करने वाले शासनों के खिलाफ इजरायल के खुद का बचाव करने के अधिकार का बार-बार और जोरदार तरीके से समर्थन किया है।”

उन्होंने हमास द्वारा 7 अक्टूबर, 2023 को किए गए हमले के बाद मस्क की इजरायल यात्रा का भी उल्लेख किया।

उस यात्रा के बाद एक अलग विवाद हुआ था, जिसमें टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाया गया था।

उस समय, मस्क ने यहूदी लोगों पर “श्वेतों के प्रति घृणा” का आरोप लगाते हुए एक पोस्ट का समर्थन किया था, इसे “वास्तविक सच्चाई” कहा था। बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी।

2022 में उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यहूदी-विरोधी और नस्लवाद के अन्य रूपों को फैलाने का आरोप लगाया गया।

नवंबर 2023 की यात्रा के दौरान मस्क ने नेतन्याहू के साथ हमास द्वारा हमला किए गए किबुत्ज का दौरा किया और इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि यहूदी-विरोधी भावना का मुकाबला करने में उन्हें “बहुत बड़ी भूमिका निभानी है।”

मस्क ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पद की शपथ लेने के बाद एक रैली में जिस अंदाज में लोगों को सैल्यूट किया वो चर्चा का विषय बन गया। उनका इशारा जर्मनी और इटली में फासीवादी नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नाजी या रोमन सलामी से मिलता जुलता है।

नेतन्याहू ने गुरुवार को एक्स पर कहा, “एलन इजरायल के बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर के नरसंहार के बाद इजरायल का दौरा किया था, जिसमें हमास के आतंकवादियों ने यहूदी लोगों के खिलाफ होलोकॉस्ट के बाद सबसे भयानक अत्याचार किया था। तब से उन्होंने बार-बार और जोरदार तरीके से इजरायल के नरसंहार करने वाले आतंकवादियों और उन शासनों के खिलाफ खुद का बचाव करने के अधिकार का समर्थन किया है, जो एकमात्र यहूदी राज्य का सफाया करना चाहते हैं।”

मस्क ने नेतन्याहू के जवाब को “धन्यवाद” के साथ फिर से पोस्ट किया।

अर्जेंटीना के स्वतंत्रतावादी-झुकाव वाले राष्ट्रपति और खुद को “अराजकतावादी-पूंजीवादी” कहने वाले जेवियर माइली भी मस्क के बचाव में आए।

गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में माइली ने कहा कि उनके “प्रिय मित्र मस्क” को “एक मासूम इशारे के लिए वोकिज्म द्वारा अनुचित रूप से बदनाम किया गया था, जो केवल लोगों के प्रति उनके उत्साह और कृतज्ञता को दर्शाता है।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

‘आप’ नेताओं के घर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांटे जाते हैं आधार कार्ड : सीएम योगी

Read Next

चीन के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, ‘समान अवसर’ पर दिया जोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com