युवा जोड़े का वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलने की कोशिश करने वाले 5 लोगों का गिरोह गिरफ्तार

बेंगलुरु, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में अपनी कार में बैठे हुए एक युवा जोड़े का निजी वीडियो लेने के बाद जबरन वसूली की कोशिश करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आसिफ (29), नवाज पाशा (22), लियाखत पाशा (30), सलमान खान (28) और रूहीद (26) के रूप में हुई है। ये सभी ड्राइवर और बेंगलुरु के बाहरी इलाके में होसाकोटे के पास हांडेनहल्ली गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना 25 सितंबर की है। युवा जोड़ा अपनी कार में एक निजी स्थान पर गया था, जहां वे एक साथ कुछ समय बिताना चाहते थे। दोपहर करीब 12 बजे आरोपी आए और जोड़े से कहा कि उन्होंने उनके निजी पलों का वीडियो बना लिया है।

पुलिस ने कहा कि बदमाशों ने पांच लाख रुपये की मांग की और दंपति को धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही बदमाशों ने देखा कि कुछ स्थानीय लोग उनकी तरफ आ रहे हैं, वैसे ही वे बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। महिला ने शिकायत में कहा है कि बदमाशों ने उसका हाथ पकड़कर गाड़ी से खींचने की कोशिश की। उसने यह भी उल्लेख किया कि बदमाशों ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।

बेंगलुरु ग्रामीण जिले की अनुगोंडनहल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (डी) (पीछा करना), 354 (बी) (हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354 (सी) (²श्यरतिकता) , 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 149 (गैरकानूनी सभा) और 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़ितों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

–आईएएनएस

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

editors

Read Previous

मुझे नहीं लगता कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेला : मेदवेदेव

Read Next

आज मुंबई कोर्ट में पेश किए जाएंगे राज कुंद्रा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com