आरजी कर मामला: पीड़िता के पिता ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग की

कोलकाता । कोलकाता की विशेष अदालत सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की महिला डॉक्टर के एकमात्र दोषी संजय रॉय को सजा सुनाएगी। पीड़िता के पिता ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग की है।

पीड़िता के पिता ने सुबह पत्रकारों से कहा, “आज सजा सुनाने से पहले विशेष अदालत के न्यायाधीश दोषी की बात सुनेंगे। उसने 20 जनवरी को कुछ कहने पर जोर दिया था, जिस दिन उसे विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। न्यायाधीश ने आज उसे सुनने के लिए सहमति जताई। मुझे नहीं पता कि रॉय अब क्या कहेगा या इसका अब क्या असर होगा। लेकिन जहां तक ​​हमारा सवाल है, हम चाहते हैं कि उसे अधिकतम सजा दी जाए।”

उन्होंने राज्य प्रशासन पर रॉय के अलावा इस त्रासदी के पीछे मुख्य दिमाग को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “रॉय निस्संदेह अपराधी हैं। लेकिन इस साजिश में और भी लोग शामिल हैं। प्रशासन शुरू से ही उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था।”

पीड़िता की मां ने कहा कि संभवतः रॉय इतने लंबे समय तक चुप इसलिए रहा, क्योंकि उसे किसी ने इस मामले में जमानत दिलाने का आश्वासन दिया था।

न्यायाधीश ने 18 जनवरी को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में अधिकतम सजा “मृत्युदंड” हो सकती है, जबकि न्यूनतम सजा आजीवन कारावास हो सकती है।

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे विशेष अदालत की कार्यवाही शुरू होगी और शुरुआत में न्यायाधीश रॉय और पीड़ित माता-पिता को मामले पर अपना अंतिम बयान देने की अनुमति देंगे। इसके बाद विशेष अदालत के न्यायाधीश मामले में सजा सुनाएंगे।

बलात्कार और हत्या के अपराध के मामले में रॉय के खिलाफ सजा की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो जाएगी, लेकिन सबूतों से “छेड़छाड़” और “बदलाव” के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच चलती रहेगी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

इम्यूनील ने भारत में नॉन-हॉजकिन लिंफोमा के लिए किफायती सीएआर टी-सेल थैरेपी लॉन्च की

Read Next

हम यह देखना और महसूस करना चाहते थे : इजरायली कैद से रिहा 90 फिलिस्तीनियों के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com