हरियाणा : ‘एचएसजीपीसी’ चुनाव के लिए मतदान जारी, प्रदेशभर में बनाए गए 390 बूथ

करनाल । हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के लिए मतदान प्रक्रिया रविवार को संपन्न कराई जा रही है। इसके लिए प्रदेशभर में कुल 390 बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में प्रत्याशियों वोट अपील भी की।

कुरुक्षेत्र के वार्ड नंबर 17 के उम्मीदवार गुरजंट खालसा ने आईएएनएस को बताया कि मैं गुरजंट सिंह खालसा आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं। सभी से विनती है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

एचएसजीपीसी की मतदान प्रक्रिया ईवीएम से संपन्न कराई जा रही है। इस चुनाव में चार प्रमुख सिख नेताओं बलजीत सिंह दादूवाल, जगदीश सिंह झींडा, बलदेव सिंह कायमपुरी और दीदार सिंह नलवी गुटों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

‘एचएसजीपीसी’ चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र जिले में कुल पांच वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें थानेसर, शाहाबाद, लाडवा, पिहोवा और मूतर्जापुर शामिल हैं। जिले में कुल सिख मतदाताओं की संख्या 47,170 है, जिसमें पुरुष मतदाता 22,300 और महिला मतदाता 24,870 हैं।

कुरुक्षेत्र के साथ करनाल में भी मतदाता सुबह से ही लाइन में लगकर वोट कर रहे हैं। करनाल में वार्डों की संख्या चार है, वहीं करीब 45,000 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां पर 44 अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। अधिक संख्या में पुलिस की तैनाती भी की गई है, जिससे समय पर निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराया जा सके।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की अधिसूचना 18 दिसंबर को जारी हुई थी। प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया 20 से 28 दिसंबर तक चली, जिसकी जांच 30 दिसंबर तक चली। 19 जनवरी (रविवार) को सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। सभी वोटिंग केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटों की गिनती की जाएगी।

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

विश्व आर्थिक मंच 2025 में शामिल होंगे अश्विनी वैष्णव, बोले ‘दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों को समझने के लिए उत्सुक’

Read Next

सैफ पर हमला करने वाले मोहम्मद शहजाद के बांग्लादेशी होने का शक : मुंबई पुलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com