सैफ पर हमला करने वाले मोहम्मद शहजाद के बांग्लादेशी होने का शक : मुंबई पुलिस

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के बांग्लादेशी होने का शक मुंबई पुलिस ने जताया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है जो पुलिस के मुताबिक एक्टर के घर पर चोरी करने पहुंचा था। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी।

डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 जनवरी को सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास पर हमला किया गया। एफआईआर दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, उसकी उम्र 30 साल है।

डीसीपी के मुताबिक आरोपी चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी। हमें संदेह है कि वह बांग्लादेशी मूल का है, लेकिन फिलहाल हम जांच कर रहे हैं। इस बात का प्राथमिक प्रमाण है कि वह बांग्लादेशी है, उसके पास भारतीय दस्तावेज नहीं है। हमें शक है कि आरोपी बांग्लादेशी मूल का है और इसलिए मामले में पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। कोर्ट में आज उसे पेश किया जाएगा और पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी।

डीसीपी दीक्षित गेडाम ने आगे कहा, “प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया। वह अपने वर्तमान नाम विजय दास का उपयोग कर रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह यहीं रुका था। कुछ दिनों तक मुंबई और फिर मुंबई के आसपास ही आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।”

बता दें, अभिनेता सैफ अली खान पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में रविवार तड़के ठाणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें लगाई गई थीं।

16 जनवरी को देर रात घर में घुसे हमलावर के हाथों अभिनेता सैफ अली खान घायल हो गए थे। वह खुद ही एक ऑटो में सवार होकर मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी की गई थी।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के पोर्ट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और यूएई के लिए अपना समर्थन जताया। यूएई पर...

बंगाल में भाजपा नहीं देश की जीत, असम में अब विकास की गंगा बहेगी : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें हासिल की है। असम में...

केरल में कांग्रेस की बढ़त पर सचिन पायलट ने जताई खुशी, पश्चिम बंगाल के नतीजों को बताया ‘चौंकाने वाला’

दिल्ली । चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि केरल के चुनाव में हमारा स्ट्राइक...

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

मुंबई । पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा और पुडुचेरी में एनडीए को मिली जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

गुवाहाटी । असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा,...

कर्नाटक में गारंटी योजनाओं का असर, केरल में सत्ता की उम्मीद, तमिलनाडु में चौंकाने वाले नतीजे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से राज्य में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने चुनावी...

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का...

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

admin

Read Previous

हरियाणा : ‘एचएसजीपीसी’ चुनाव के लिए मतदान जारी, प्रदेशभर में बनाए गए 390 बूथ

Read Next

केंद्र सरकार 14 फरवरी को प्रदर्शनकारी किसानों से करेगा बातचीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com