रूस, ईरान ने बड़े रणनीतिक साझेदारी समझौते पर क‍िए हस्ताक्षर

मास्को । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मास्को में द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक नए बड़े रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित दस्तावेज के अनुसार, दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा और आतंकवाद विरोधी सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है।

समाचार एजेंसी श‍िन्‍हुआ ने बताया कि समझौते में यह भी कहा गया है कि दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ तीसरे पक्ष के प्रतिबंधों को अस्वीकार करेंगे और एकतरफा बलपूर्वक प्रयासों के उपयोग को रोकेंगे।

क्रेमलिन ने ईरानी नेता के साथ बातचीत के बाद एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में पुतिन का हवाला देते हुए बताया कि “यह वास्तव में महत्वपूर्ण दस्तावेज रूस और ईरान के साथ-साथ हमारे पूरे आम यूरेशियन क्षेत्र के स्थिर और सतत विकास के लिए परिस्थितियां स्थापित करने का लक्ष्य रखता है।”

पुतिन ने बताया कि नई संधि महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को दर्शाती है और राजनीति, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और मानवीय मामलों जैसे क्षेत्रों में लंबे समय के सहयोग को गहरा करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि रूस और ईरान ने व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध बनाए रखे हैं और ये समझौते सभी क्षेत्रों में रूसी-ईरानी संबंधों को मजबूत करेंगे।

पुतिन ने दोनों देशों पर पश्चिमी प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा, “हमें कम नौकरशाही और अधिक ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। दूसरों द्वारा जो भी कठिनाइयां पैदा की जाती हैं, हम उन्हें दूर करने और आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।”

पुतिन ने कहा कि रूस नियमित रूप से यूक्रेन संघर्ष के बारे में ईरान को सूचित करता रहता है और वे मध्य पूर्व और दक्षिण काकेशस क्षेत्र में घटनाओं पर बारीकी से परामर्श करते हैं।

ईरानी नेता ने कहा कि नया समझौता रूस और ईरान के बीच संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा और द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देगा।

पेजेशकियन ने कहा, “यह बैठक दोनों देशों के बीच हुए समझौते एक बहुध्रुवीय दुनिया के निर्माण के लिए एक और प्रेरणा के रूप में काम करते हैं। यह मुख्य रूप से ईरान और रूस के विकास से संबंधित है।”

वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने विदेश नीति के मुद्दों पर भी चर्चा की।

–आईएएनएस

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

admin

Read Previous

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में ताजा सांप्रदायिक हिंसा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई आठ

Read Next

दो बाइबिल हाथ में लेकर शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप, चालीस साल में पहली बार खुले में नहीं होगा शपथ ग्रहण समारोह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com