दिल्ली में शीतलहर के साथ देखने को मिला घना कोहरा

नई दिल्ली । दिल्ली में कई सप्ताह तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने के बाद इसमें सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 282 दर्ज किया गया।

मौसम में सुधार के बावजूद राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है। वहीं इसके साथ घना कोहरा भी देखने को मिला। कोहरे से दिल्‍ली में कई जगह विजिबिलिटी काफी कम थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। आईएमडी के पूर्वानुमान में मुख्य रूप से साफ आसमान की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें कहा गया है कि शाम और रात के दौरान धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण हाल ही में हुई बारिश ने वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके मद्देनजर, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 12 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत स्टेज 3 प्रतिबंध हटाने की घोषणा की।

हालांकि, वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के लिए स्‍टेज 1 और 2 उपाय प्रभावी रहेंगे।

स्टेज 3 प्रतिबंधों को हटाने से निजी निर्माण कार्य शुरू हो गए है। स्कूलों में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए नियमित ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं। और बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों को बिना किसी प्रतिबंध के चलाने की अनुमति मिल गई है। इसके अतिरिक्त, गैर-आवश्यक बीएस-4 डीजल से चलने वाले मध्यम माल वाहनों (एमजीवी) को अब चलाने की अनुमति है।

वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कमजोर होने के साथ आईएमडी ने 14 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है, साथ ही कहा है कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं वापस आने वाली हैं, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ जाएगी।

निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बदलते मौसम की स्थिति के लिए तैयार रहें और चल रहे प्रदूषण नियंत्रण उपायों का पालन करें।

–आईएएनएस

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

गाजियाबाद के राजनगर में दो मंजिला मकान में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद । गाजियाबाद के राजनगर इलाके में बुधवार को एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर और...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे...

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

admin

Read Previous

सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन, पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई

Read Next

एप्पल के लिए भारत में शानदार रहा 2024, 1 लाख करोड़ रुपये मूल्य वाले आईफोन हुए निर्यात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com