अफ्रीका में 2024 में एमपॉक्स के 14,700 मामले आए सामने: डब्ल्यूएचओ

कंपाला । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि जनवरी 2024 से 5 जनवरी 2025 तक 20 अफ्रीकी देशों में एमपॉक्स के 66 मौतों सहित लगभग 14,700 मामले सामने आए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि पुष्टि किए गए मामले केवल संदिग्ध हैं। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) जैसे देशों में संदिग्ध एमपॉक्स मामलों की एक महत्वपूर्ण संख्या सामने नहीं आ पाती, जिससे इस मामले की पुष्टि नहीं हो पाती।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और पड़ोसी देशों में फैल रहे वायरस के कई वेरिएंट बीमारी का कारण बन रहे हैं।

इन मामलों में से अधिकांश मामले अफ्रीका से यात्रा कर रहे लोगों के थे। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि ये मामले मुख्य रूप से उन वयस्कों में थे जिन्होंने अपने शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर यात्रा जारी रखी। स्वास्थ्य अधिकारियों को निगरानी रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

डब्ल्यूएचओ की पिछली रिपोर्ट के अनुसार इस वायरस का नया वेरिएंट सितंबर 2023 के मध्य में सामने आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यात्रा से संबंधित एमपॉक्स मामले विभिन्न देशों में अलग-अलग चुनौतियां पैदा करते हैं। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि सीमित संसाधनों और डायग्नोस्टिक परीक्षण तक सीमित पहुंच के परिणामस्वरूप इसका पता लगाने में देरी हो सकती है।

अगस्त 2024 के मध्य में अफ़्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने अफ्रीका में चल रहे एमपॉक्स के प्रकोप को पब्लिक हेल्‍थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था। कुछ ही समय बाद डब्ल्यूएचओ ने एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय हेल्‍थ इमरजेंसी घोषित कर दिया, जिससे दो साल में दूसरी बार इस बीमारी के लिए वैश्विक चेतावनी सक्रिय हो गई।

एमपॉक्स को मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता है। पहली बार 1958 में इसे प्रयोगशाला के बंदरों में पहचाना गया था। यह एक दुर्लभ वायरल बीमारी है जो आम तौर पर शरीर के तरल पदार्थ, श्वसन बूंदों और दूषित सामग्रियों से फैलती है।

–आईएएनएस

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

admin

Read Previous

लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के बीच प्रीति जिंटा ने कहा, ‘हम अभी सुरक्षित हैं’

Read Next

लॉस एंजिल्स फायर : मरने वालों की तादाद बढ़कर 16, अधिकारी बोले ‘और बिगड़ेंगे हालात’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com