शिवपाल बोले, सपा मुखिया के जवाब का 11 अक्टूबर के बाद नहीं करेंगे इंतजार

इटावा, 29 सितंबर (आईएएनएस)| प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव का 11 अक्टूबर तक इंतजार करने का वक्त दिया है। अगर इसके बाद जवाब नहीं आता तो वह राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याषी उतारने की तैयारी करेंगे। इटावा जिला सहकारी बैंक मुख्य शाखा भवन में संवाददाताओं से शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने सपा से गठबंधन के लिए पूरा प्रयास कर लिया है और अभी भी अखिलेश के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा अब निर्णय सपा प्रमुख को करना है, इसके बाद वह समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि 12 अक्टूबर को मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन के साथ ही सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर चुनावी शंखनाद के लिए निकल पड़ेंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि समझौता हो तो अच्छा रहेगा नहीं तो प्रसपा विधानसभा की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा 2022 में छोटे दलों के साथ मैदान में उतरने की घोषणा की थी। शिवपाल सिंह यादव को अब अखिलेश यादव के बुलावे का इंतजार है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने तो अपना आगे का कार्यक्रम तय कर लिया है। हमने सीट को लेकर अखिलेश यादव से तो कोई बात नहीं की है।

उन्होंने कहा कि सपा से गठबंधन नहीं होता तो आगे की रणनीति तय करेंगे और समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ चुका हैं, ऐसे में समान विचारधारा वाली पार्टियों के बड़े नेताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी को लेकर उन्होंने कहा कि वह बड़े व सेकुलर नेता हैं, लेकिन गठबंधन के बारे में अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनसे बातचीत निश्चित तौर पर राजनीतिक थी, लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।

–आईएएनएस

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

झारखंड में नशे के खिलाफ अभियान तेज, गोड्डा और चतरा में लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

चतरा/गोड्डा । झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गोड्डा और चतरा जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की...

कोलकाता: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, थप्पड़ मारे गए और फेंके गए अंडे

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।...

राजस्थान में आंधी-तूफान का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

जयपुर । राजस्थान में शनिवार को सक्रिय हुए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

‘ममता बनर्जी ने मुसलमानों को कहीं का नहीं छोड़ा’ , नाजिया इलाही खान ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता । भाजपा नेता और वकील नाजिया इलाही खान ने प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी विधायक जावेद अहमद खान और मुस्लिम खिलाफत...

editors

Read Previous

15 दिनों के भीतर आम्रपाली के घर खरीददार, एम.एस. धोनी को करना होगा बकाया का भुगतान

Read Next

प्रियंका का यूपी दौरा, आज लखीमपुर में पंचायत चुनाव में प्रताड़ित महिलाओं से करेंगी मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com