बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : सीरीज में बने ये बड़े रिकॉर्ड, बुमराह ने किया कमाल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 6 विकेट से मात देने के बाद प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीत ली। इससे पहले कंगारूओं ने 2014/15 में अंतिम बार भारत को इस ट्रॉफी में अपने घर पर 2-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में हुई दो बीजीटी सीरीज 2-1 से जीती थी।

इस सीरीज की शुरुआत मेजबान टीम की हार के तौर पर हुई जब भारत ने पर्थ टेस्ट में 295 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अगले चार में तीन टेस्ट मैच जीते। इससे पहले साल 1997 में ऑस्ट्रेलिया ने 0-1 से सीरीज में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को 3-2 से हराया था। जबकि उन्होंने अपनी धरती पर ऐसा 1968/69 में ही किया था जब वेस्टइंडीज टीम को 3-1 से मात दी थी।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में इस बार 1141 गेंदें फेंकी गई जो यहां 1896 के बाद से सबसे कम हैं। यह बताता है कि इस मैच की पिच वाकई में चुनौतीपूर्ण थी और इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने भी इसे स्वीकारते हुए मैच के बाद कहा था कि उन्होंने पूरी सीरीज में गेंदबाजी के लिए सबसे मुफीद विकेट पर बॉलिंग करना मिस किया।

साल 2000 के बाद से यह केवल तीसरी बार हुआ है जब भारतीय क्रिकेट एक टेस्ट सीरीज के किसी दो मैचों की दोनों पारियों में 200 रनों से कम पर आउट हो गई। यह बीजीटी सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी के संघर्ष को दर्शाता है।

भारतीय क्रिकेट में फिलहाल चीजें परफेक्शन से बहुत दूर हैं। सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म, कप्तानी, मैनेजमेंट पर सवालिया निशान हैं। भारत पिछली दो टेस्ट सीरीज में तीन मैच हारा है। इससे पहले टीम इंडिया अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 0-3 से हार गई थी। खास बात यह है कि 2024/25 सीजन में ऐसा सिर्फ दो ही बार हुआ है।

सिडनी टेस्ट में स्कॉट बोलैंड ने मैच में 76 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। वह इस मैदान पर साल 1900 के बाद 10 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले ग्लेन मैक्ग्रा ने यहां साल 2000 में 103 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। बोलेंड का प्रदर्शन इस सीरीज में इतना जबरदस्त था कि उन्होंने एक बैकअप बॉलर की छवि को भी तोड़ दिया। वह बैकअप बॉलर के तौर पर आए और 13.19 की औसत के साथ 21 विकेट हासिल किए।

वहीं जसप्रीत बुमराह ने सीरीज में सर्वाधिक 32 विकेट हासिल किए और वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ साबित हुए। इससे पहले भारत के तेज गेंदबाज कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी घरेलू जमीन पर साल 1979/80 में 32 विकेट हासिल किए थे। भारत का कोई और तेज गेंदबाज एक सीरीज में इससे ज्यादा विकेट नहीं ले पाया है। कपिल देव ने तब 17.68 की औसत से 32 विकेट लिए थे। जबकि बुमराह ने केवल 13.06 की औसत से विकेट लिए।

भारतीय गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जरूर साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में 32 विकेट चटकाए थे।

–आईएएनएस

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

admin

Read Previous

सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स की खतरनाक दुनिया की खोज करती है ‘स्वाइप क्राइम’ : ऋषभ चड्ढा

Read Next

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बताया, क्या है 2025 में लक्ष्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com