सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स की खतरनाक दुनिया की खोज करती है ‘स्वाइप क्राइम’ : ऋषभ चड्ढा

मुंबई । अभिनेता ऋषभ चड्ढा ने बताया कि कैसे डिजिटल युग ने डेटिंग की दुनिया को बदल दिया है। हाल ही में शो ‘स्वाइप क्राइम” में दिखाई दिए अभिनेता ने बताया कि सीरीज सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स की खतरनाक दुनिया की खोज करती है।

चड्ढा ने आधुनिक रिश्तों में डेटिंग ऐप्स की प्रमुखता पर प्रकाश डाला, उनकी सुविधा और संभावित नुकसान दोनों पर खुलकर बात की।

ऋषभ ने कहा, “ ‘स्वाइप क्राइम’ नाम पावरफुल है और इसमें ड्रामा, अपराध और रोमांच तीनों है। मैं इस रोमांचकारी यात्रा में उतरने के लिए बहुत उत्साहित था।”

उन्होंने आगे कहा, “ डेटिंग ऐप्स आज के समय में लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। यह जगह मैचमेकिंग के लिए नई जगह बन चुका है। लेकिन यहां पर जितनी सुविधा है उतनी ही मुश्किलें भी हैं, यह हमेशा आसान नहीं होता। इस डिजिटल दुनिया में चीजें नीचे की ओर गिर सकती हैं। ‘स्वाइप क्राइम’ इसको शानदार ढंग से दिखाता है। यह सीरीज मनोरंजक होने के साथ ही हमें अलर्ट करने वाला भी है। हम कह सकते हैं कि यह हमारे समय का आईना है।”

‘स्वाइप क्राइम’ में ऋषभ ने विधान शास्त्री की भूमिका निभाई है, जो रतलाम जैसे छोटे शहर से आता है, हालांकि उसकी महत्वाकांक्षाएं बहुत बड़ी हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “विधान एकाग्र और व्यावहारिक व्यक्ति है, लेकिन उसके शांत स्वभाव के नीचे एक तूफान चल रहा है। वह ईमानदार, वफादार है और अपने परिवार और दोस्तों से गहराई से जुड़ा हुआ है।”

अभिनेता ने आगे बताया, “दर्शक चुनौतियों का सामना करते हुए और गलतियां करते हुए चीजों को हासिल करने की उसकी इच्छा से खुद को जोड़ पाएंगे, बिल्कुल किसी कॉलेज के छात्र की तरह।”

सीरीज का निर्माण वर्सटाइल मोशन पिक्चर्स के तहत हर्ष मेनरा, ज्योति चौहान और प्रशांत शिंदे ने किया है।

‘स्वाइप क्राइम’ सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स की रोमांचक लेकिन खतरनाक दुनिया की खोज करती है। कहानी कॉलेज के छात्रों के एक ग्रुप पर आधारित है, जो अनजाने में खुद को धोखाधड़ी और ब्लैकमेल के खतरनाक जाल में फंसा पाते हैं। वे कई ऑनलाइन घोटालों का शिकार बनते हैं फिर उन्हें यह समझ आता है कि सच्चाई को उजागर करने और बढ़ते संकट का सामना करने के लिए उन्हें मिलकर काम करना होगा, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

‘स्वाइप क्राइम’ साइबर क्राइम के खतरे पर भी प्रकाश डालता है, यह दिखाता है कि यह पूरे देश में कैसे जीवन को तबाह कर रहा है। इस तरह की घटनाएं तेजी से आम होती जा रही हैं, ऐसे में यह शो डिजिटल दुनिया में छिपे खतरों की एक महत्वपूर्ण याद दिलाता है।

सीरीज 20 दिसंबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुका है।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

कांग्रेस पार्टी ने लगातार क‍िया बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान : तरुण चुग

Read Next

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : सीरीज में बने ये बड़े रिकॉर्ड, बुमराह ने किया कमाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com