2025 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तय किया ‘लक्ष्य’

मुंबई । ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने खुलासा किया बेटी और पति के साथ 2025 का खुलकर स्वागत किया। फैंस संग अपने जीवन के अनमोल पल साझा किए। साथ ही बताया कि अब उनका लक्ष्य क्या है?

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी सहित कई तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन अपने आलीशान विला की छत पर खड़ी दिखाई दे रही हैं।

वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह बीच पर निक के साथ लाल बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी बेटी पानी के साथ खेल रही है। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री जेट स्की पर बैठी नजर आ रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में प्रियंका और बेटी मालती साथ में नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” जिंदगी को खुलकर जीना ही 2025 के लिए मेरा लक्ष्य है। खुशी, आनंद और शांति हो। हम सभी को इस नए साल में बहुत कुछ मिले। अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। 2025 की शुभकामनाएं। ऐसी शानदार यादों के लिए शुक्रिया।”

नए साल की पूर्व संध्या पर प्रियंका ने साझा किया कि कैसे वह उन लोगों को हैंडल करती हैं जिनसे बुरी वाइब्स आती हैं।

उन्होंने एक पोस्ट फिर से शेयर किया, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों के साथ कैसे निपटना है, इसके बारे में बताया गया है।

वीडियो में एक लड़की एक स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही। क्लिप में लिखा है, “मैं उन लोगों को बधाई देती हूं, जो बुरी ऊर्जा से भरे हैं।”

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें “हेड्स ऑफ स्टेट” भी शामिल है। इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना दिखाई देंगे। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।

वह “द ब्लफ” में 19वीं सदी के कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका भी निभाएंगी। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन भी फ्लॉवर कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू मुख्य भूमिका में हैं।

इसके अलावा, प्रियंका वेब सीरीज “सिटाडेल” के दूसरे सीजन में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

–आईएएनएस

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

admin

Read Previous

नए साल का जश्न मना एक साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

Read Next

अगर भारत में एक दिन में 15 विकेट गिरते, तो हंगामा मच जाता: गावस्कर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com