2024 ‘होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया’ के लिए रहा शानदार, बिक्री में 32 प्रतिशत का उछाल

नई दिल्ली । ‘होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया’ (एचएमएसआई) ने शनिवार को जानकारी दी कि 2024 में कंपनी की कुल बिक्री 58,01,498 यूनिट रही, जो 2023 की तुलना में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

इसमें पिछले साल की 52,92,976 यूनिट की घरेलू बिक्री और 5,08,522 यूनिट का निर्यात शामिल है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि दिसंबर महीने में कुल बिक्री 3,08,083 यूनिट रही। इसमें 2,70,919 यूनिट की घरेलू बिक्री और 37,164 यूनिट का निर्यात शामिल है।

एचएमएसआई ने कहा कि कंपनी ने देश में 6 करोड़ घरेलू बिक्री कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, एचएमएसआई ने गुजरात के विठलापुर में अपने चौथे दोपहिया प्लांट में एक नई तीसरी असेंबली लाइन का उद्घाटन किया।

कंपनी ने गुरुग्राम के मानेसर में अपनी ग्लोबल रिसोर्स फैक्ट्री में अत्याधुनिक इंजन असेंबली लाइन भी जोड़ी, जिसमें सीकेडी निर्यात (कम्प्लीटली नॉक-डाउन यानि किसी उत्पाद को भागों में बांटकर गंतव्य पर असेंबल करने का तरीका) पर ध्यान केंद्रित किया गया।

एचएमएसआई ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेगमेंट में ‘एक्टिवा ई:’ और ‘क्यूसीवन’ भी पेश किया।

कंपनी ने कहा, “इसके लिए बुकिंग 1 जनवरी, 2025 से शुरू हुई और इनकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी। इन सभी नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों का खुलासा इस महीने के अंत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में किया जाएगा।”

ऑटोमेकर ने कहा कि कंपनी ने एडवांस फीचर्स के साथ एक्टिवा 125, एसपी125, एसपी160 और यूनिकॉर्न के ‘ओबीडी2बी’ के तहत मॉडल लॉन्च किए हैं।

जून 2001 में अपना खुदरा कारोबार शुरू करने वाली होंडा दो दशकों से अधिक समय से भारतीय ग्राहकों को खुश कर रही है।

इसके अलावा, होंडा की 125 सीसी मोटरसाइकिल ‘शाइन एंड एसपी125’ ने पूर्वी भारत में 30 लाख से अधिक ग्राहकों को पार कर लिया है।

कंपनी ने दक्षिण भारत में एक्टिवा के लिए 10 मिलियन ग्राहक का आंकड़ा पार करने की अपनी उपलब्धि की भी घोषणा की।

बढ़ती निजी खपत और डिस्पोजेबल आय से प्रेरित होकर, भारत ने 2024 में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 26 मिलियन यूनिट को पार कर लिया। यह 2018 में 25.4 मिलियन यूनिट के प्री-कोविड पीक को पार कर गया है।

–आईएएनएस

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

एनएचएआई ने हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से गड्ढों की मरम्मत को अनिवार्य किया

नई दिल्ली । नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी पर आधारित कई पहल शुरू कीं। इनका मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव के तरीकों को आधुनिक...

टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी लेगी सख्त एक्शन

नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है।...

टेस्ला ने भारत में मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव को पेश किया

नई दिल्ली । अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला ने शुक्रवार को भारत में नया मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) मॉडल को पेश किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 50.89 लाख...

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कच्छ में 11 आईटीआई में बदलाव लाने के लिए गुजरात सरकार के साथ साझेदारी की

भुज । उद्योग से जुड़े कौशल विकास और रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से कच्छ के 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बदलाव लाने के उद्देश्य से, अदाणी स्किल्स एंड...

admin

Read Previous

अमेरिका : भारत लाए जाने से बचने के लिए 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की आखिरी कोशिश

Read Next

नए साल का जश्न मना एक साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com