न्यू ऑरलियन्स हमलावर पर आईएसआईएस से संबंध का शक

वॉशिंगटन । न्यू ऑरलियन्स हमले से पहले हमलावर ने वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उसने आईएसआईएस से प्रेरित होने की बात कही थी। इस हमले और लास वेगास में ट्रप संगठन की संपत्ति के बाहर टेस्ला साइबर-ट्रक में हुए विस्फोट के बीच संभावित संबंधों की जांच चल रही है, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

जो बाइडेन ने मैरीलैंड राज्य के कैंप डेविड में राष्ट्रपति निवास से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “हमले से कुछ ही घंटे पहले, हमलावर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उसने आईएसआईएस से प्रेरित होने की बात कही और हत्या की इच्छा व्यक्त की। स्थिति बहुत अस्थिर है और जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “इसके अलावा, हम लास वेगास में ट्रंप होटल के बाहर साइबर ट्रक में हुए विस्फोट पर भी नजर रख रहे हैं। कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियां भी इसकी जांच कर रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या न्यू ऑरलियन्स में हुए हमले से इसका कोई संभावित संबंध है।”

न्यू ऑरलियन्स हमले की जांच का नेतृत्व कर रही एफबीआई कर रही है। एफबीआई ने हमलावर की पहचान टेक्सास के 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शमसुद्दीन जब्बार के रूप में की है। एफबीआई ने कहा कि वाहन में आईएसआईएस का झंडा मिली है। एफबीआई हमलावर के आतंकवादी संगठनों से संभावित संबंध का पता लगाने के लिए काम कर रही है।

जांचकर्ताओं ने दक्षिणी राज्य लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में नए साल की पूर्व संध्या पर हुए विनाशकारी हमले में पहले मरने वालों की संख्या 10 बताई थी जो बढ़कर 15 हो गई है। तभी उन्हें लास वेगास में हुए हमले का सामना करना पड़ा।

टेस्ला के मालिक और ट्रंप के कट्टर सहयोगी एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ऐसा लगता है कि यह आतंकवादी कृत्य है। यह साइबरट्रक और न्यू ऑरलियन्स में एफ-150 आत्मघाती बम दोनों टुरो से किराए पर लिए गए थे। शायद इनमें किसी तरह का संबंध हो। वह टुरो का जिक्र कर रहे थे, जो एक ऐप है, जो कार मालिकों को अपनी गाड़ियां किराए पर देने की सुविधा देता है, ठीक वैसे ही जैसे एयरबीएनबी घर मालिकों को अपने घर किराए पर देने की सुविधा देता है।”

जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि न्यू ऑरलियन्स में जांच को जल्दी से पूरा करने के लिए संघीय, राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराया जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि अमेरिकी लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

बांग्लादेश: अदालत ने पुजारी चिन्मय की जमानत याचिका खारिज की

Read Next

बिहार में तेज पछुआ हवा ने लोगों को ठंड से ठिठुराया, स्कूलों के भी समय बदले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com